{"_id":"6ae4b897c6fc8d9031031de9","slug":"target-to-mobilize-500-people-for-the-save-the-vote-movement-noida-news-c-1-noi1095-4888596-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वोट बचाओ आंदोलन में 500 लोगों को जुटाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वोट बचाओ आंदोलन में 500 लोगों को जुटाने का लक्ष्य
विज्ञापन
कांग्रेस की एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली, ब्लॉकवार तैयार हो रही प्रतिभागियों की सूची
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को कांग्रेस की महारैली होगी। वोट बचाओ, देश बचाओ महाआंदोलन में जिले के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। पदाधिकारियों को 500 लोगों को साथ लेकर जाने का लक्ष्य मिला है। पार्टी पदाधिकारी ब्लॉकवार प्रतिभागियों की सूची तैयार कर रहे हैं। इसमें नोएडा, दादरी और जेवर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की संख्या तय की जाएगी।
कांग्रेस का दावा है कि जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत करीब 4,47,000 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ आवाज उठाएगी।
कांग्रेस के सोशल मीडिया स्टेट कोऑर्डिनेटर पवन शर्मा ने बताया कि जिले से 500 लोगों को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य है। इसके लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। प्रतिभागियों की सूची तैयार की जा रही है। सभी लोग निजी वाहनों से दिल्ली जाएंगे। फिलहाल बसों से जाने की अनुमति नहीं मिली है। अनुमति मिलने पर बसों की व्यवस्था पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉकवार संख्या तय होने के बाद दिल्ली पहुंचने की योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।