{"_id":"64d748d228d78a4db904142a","slug":"target-set-for-planting-1-95-lakh-saplings-for-august-15-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: 15 अगस्त को लगाए जाएंगे 1.95 लाख पौधे, मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: 15 अगस्त को लगाए जाएंगे 1.95 लाख पौधे, मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निर्देश
Sat, 12 Aug 2023 02:27 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 12 Aug 2023 02:27 PM IST
सार
मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह ने कहा कि आगामी 15 अगस्त के लिए 1.95 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उसको पूरा करने के लिए जो विभागों को लक्ष्य दिए है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह ने कहा कि आगामी 15 अगस्त के लिए 1.95 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उसको पूरा करने के लिए जो विभागों को लक्ष्य दिए है। उसके मुताबिक पहले से तैयारियां कर ले। जिससे समय से पौधारोपण किया जा सके। वे शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के लिए स्थलों का चिन्हांकन करते हुए पौधों के लिए गड्ढा खोदने की कार्रवाई समय रहते कर ली जाए। सभी विभागों के द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पौधों की डिमांड वन विभाग को उपलब्ध करा दी जाए। वृक्षारोपण के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत वाटिका की स्थापना की जाए। माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय परिसरों में भी वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराते हुए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट तथा सूखे एवं गीले कूड़े के निस्तारण के लिए एनजीटी एवं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई की जाए। बैठक में प्रभागीय वन अधिकारी पीके श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन