फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tanya, Silver Medalist at Special Olympics, Honoured

Noida News: स्पेशल ओलंपिक्स में रजत जीतने वाली तान्या का सम्मान

Fri, 02 Oct 2026 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
Tanya, Silver Medalist at Special Olympics, Honoured
जिले की स्पेशल खिलाड़ी तान्या प्रजापति को सम्मानित करते दादरी विधायक तेजपाल नागर व अन्य। स्रोत
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड विंटर गेम्स-2025 में रजत पदक जीतकर गौतमबुद्ध नगर का नाम रोशन करने वाली स्पेशल खिलाड़ी तान्या प्रजापति का बृहस्पतिवार को सम्मान किया गया। तान्या ने दादरी विधायक तेजपाल नागर से उनके सेक्टर ईटा-1 स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने तान्या को पदक पहनाकर सम्मानित किया। ग्रेनो के सेक्टर म्यू-1 निवासी तान्या के पिता कृष्णा कुमार ने बताया कि स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड विंटर गेम्स-2025 का आयोजन इटली के ट्यूरिन शहर में 11 से 15 मार्च तक किया गया था। जिसमें तान्या ने 25 मीटर और 50 मीटर स्नोशूइंग स्पर्धा में हिस्सा लिया। दोनों स्पर्धाओं में उन्होंने रजत जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed