{"_id":"6700556a17a87e19f905fad4","slug":"tanda-villagers-clashed-with-police-over-drain-cleaning-work-stopped-na-news-c-26-1-sal1002-129465-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नाले की सफाई पर पुलिस से भिड़े टांडा के ग्रामीण, काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नाले की सफाई पर पुलिस से भिड़े टांडा के ग्रामीण, काम रुकवाया
Sat, 05 Oct 2024 02:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 05 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर लुहारी गांव में नाले की खुदाई के लिए पहुंची प्रशासन की टीम। संवाद
जलालाबाद (शामली)। हसनपुर लुहारी में दूषित पानी की निकासी के लिए नाले की सफाई और खोदाई के दौरान टांडा गांव के लोगों ने एक बार फिर मौके पर आकर हंगामा शुरु कर दिया। काफी देर चले हंगामे के बाद तय हुआ कि मुजफ्फरनगर के अधिकारियों के आने के बाद आगे का काम शुरु किया जाएगा। फिलहाल नाले की सफाई का काम रोक दिया गया है।
गांव हसनपुर लुहारी में बस स्टैंड पर बने तालाब से पानी की निकासी एक नाले के जरिए नजदीक के गांव टांडा (जिला मुजफ्फरनगर) से होते हुए आगे नदी में जाकर गिरता है। पिछले काफी समय से टांडा गांव के लोगों ने नाले के पानी की निकासी पर अपने गांव में रोक लगा रखी थी। शुक्रवार को नायब तहसीलदार राजकुमार सिंह, प्रभारी राजस्व निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, प्रभारी बीडीओ संदीप कुमार, एडीओ पंचायत सुशील कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और नाले की सफाई और खोदाई शुरू कराई।
कुछ देर बाद टांडा गांव की दर्जनों महिला व पुरुष मौके पर पहुंचे और खोदाई का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने पहले तो बल का प्रयोग कर विरोध कर रहे लोगों को पीछे हटाया। नायब तहसीलदार ने बताया कि टांडा के ग्रामीणों का कहना है कि उनके जिले के अधिकारियों के आने के बाद ही वह इस संबंध में फैसला करेंगे। इस संबंध में मुजफ्फरनगर के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। जल्द ही दोनों जिलों के अधिकारियों की मौजूदगी में नाले की खोदाई और सफाई का काम शुरू कराया जाएगा।