फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Talked on video call in the morning, got information about death after six hours

Noida News: सुबह वीडियो कॉल पर की बात, छह घंटे बाद मिली मौत की सूचना

Sat, 16 Aug 2025 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
Talked on video call in the morning, got information about death after six hours
सुबह वीडियो कॉल पर की बात, छह घंटे बाद मिली मौत की सूचना
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के धनौरी गांव के थे जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बलिदान होने वाले सीआईएसएफ जवान आनंद कुमार
स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार शाम गांव में पहुंचा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में मचैल माता मंदिर पर बादल फटने के बाद बचाव कार्य में जुटे ग्रेटर नोएडा निवासी जवान आनंद कुमार बलिदान हो गए। शुक्रवार शाम स्वतंत्रता दिवस पर उनका पार्थिक शरीर गांव पहुंचा।
राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वीडियो कॉल पर पत्नी ने बात की थी लेकिन छह घंटे बाद मौत की सूचना मिली। बलिदान जवान के पिता गोपीचंद शर्मा किसान हैं। उनके 4 बेटे हैं। सबसे बड़े आनंद कुमार शर्मा थे, जो वर्ष 2002 में सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) में भर्ती हुए थे। पत्नी, बच्चों व भाई भूपेंद्र शर्मा के साथ ग्रेटर नोएडा में रहते थे। उनकी तैनाती ओडिशा में थी लेकिन करीब 15 दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के मचैल माता मंदिर पर चसोटी गांव में तैनात किया गया था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे वहां अचानक बादल फट गया। बादल फटने के बाद लोगों की जान बचाने के दौरान आनंद कुमार शर्मा भी बलिदान हो गए। शाम करीब 5 बजे स्थानीय प्रशासन ने परिजनों को बलिदान होने की सूचना दी। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और पुलिस के अधिकारियों ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। सीआईएसएफ के जवानों ने परेड कर सलामी दी। भाई भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे फोन पर बात की थी। बलिदान जवान के परिवार में पत्नी के अलावा बेटी श्वेता शर्मा, बेटा शिवम शर्मा और यश शर्मा है। पिता गोपीचंद और मां बेटे की मौत से सदमे में हैं।
विज्ञापन

मंदिर पर चल रहा था भंडारा
परिजनों ने बताया कि फोन पर बातचीत के दौरान जवान आनंद कुमार शर्मा ने पत्नी व परिजनों को मंदिर पर चल रही गतिविधियों के बारे में बताया था। बताया था कि यहां भंडारा चल रहा है। काफी भीड़ है। टॉफी बांटी जा रही है। फिर ड्यूटी पर होने की बात कहकर फोन रख दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed