फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Taking care of every need of flood victims: CM

बाढ़ पीड़ितों की हर जरूरत का ध्यान रख रहे : सीएम

Fri, 05 Sep 2025 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
Taking care of every need of flood victims: CM
रेखा गुप्ता ने कहा - राहत शिविरों में भोजन, पानी और दवाइयों की पूरी व्यवस्था
विज्ञापन

जिला अधिकारी तैनात, यमुना का जलस्तर घट रहा, घबराने की जरूरत नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बाढ़ पीड़ितों को सरकार, जनप्रतिनिधि व एनजीओ मदद करने में जुटे हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर जरूरत का ध्यान रख रही है। राहत शिविरों में भोजन, पानी, दवाइयां और शौचालय की व्यवस्था है। किसानों के मवेशियों के लिए चारा भी मुहैया कराया जा रहा है। बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा व सुविधा में कोई कमी नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि स्थिति नियंत्रण में है। यमुना का जलस्तर अब कम हो रहा है। सरकार 24 घंटे हालात पर नजर रख रही है। सभी जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) प्रभावित इलाकों में मौके पर हैं जो पीड़ितों को राहत पहुंचाने में जुटे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय मुख्यमंत्री जनसेवा सदन से डिविजनल कमिश्नर और सभी डीएम के साथ ऑनलाइन बैठक की जिसमें राहत कार्यों की समीक्षा की गई और स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


शिविरों में बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों का खास ख्याल
रेखा गुप्ता ने कहा कि पीड़ितों की जान-माल की रक्षा की गई है। राहत शिविरों में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) प्रभावित इलाकों में निगरानी कर रहा है। सामाजिक संगठनों की मदद से राहत कार्यों को और तेज किया जा रहा है। डीएम को निर्देश दिए गए कि बाढ़ से प्रभावित फसलों का आकलन करें ताकि किसानों को उचित मुआवजा दिया जा सके। सांसद, मंत्री और विधायक प्रभावित इलाकों में जाकर पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। हरियाणा के ड्रेनों से दिल्ली के खेतों में पानी घुसने से समस्या हुई है। डीएम ने बताया कि इस दिशा में काम शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article