फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Taekwondo players brought gold, silver and bronze medals from Haridwar

Noida News: हरिद्वार से सोना, चांदी और कांस्य जीतकर लाए ताइक्वांडो खिलाड़ी

Sun, 29 Jun 2025 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
Taekwondo players brought gold, silver and bronze medals from Haridwar
27 से 29 जून तक हुई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के 10 खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। जिले के छह खिलाड़ियों ने हरिद्वार में हुई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दो स्वर्ण समेत छह पदक जीते हैं। 27 से 29 जून तक हुई इस प्रतियोगिता में यूपी टीम की ओर से गौतमबुद्ध नगर के 10 खिलाड़ियों ने अलग-अलग कैटेगरी में हिस्सा लिया था।
इनमें से अंशिका अधाना (45 किग्रा) और नव्या अधाना (40 किग्रा) ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि दीपांशु (47 किग्रा) और शशांक त्रिपाठी (35 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किया। लविस कुमार (42 किग्रा) और कार्तिक बंसल (38 किग्रा में) ने कांस्य पर कब्जा जमाया। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया और देवभूमि ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में कई राज्यों से एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

ये ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर कस्बा स्थित पीडी ताइक्वांडो अकादमी में कोच विजय अग्रवाल और सहायक कोच सौरभ गौतम से प्रशिक्षण लेते हैं। कोच ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन अप्रैल में लखनऊ में हुई राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण व रजत पदक जीतने के आधार पर हुआ था। अकादमी पहुंचने पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed