{"_id":"69e6411002504c3b9e08c929","slug":"swimming-pools-are-being-operated-without-lifeguards-and-coaches-grnoida-news-c-23-1-lko1064-92783-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बगैर लाइफगार्ड और कोच के हो रहा स्विमिंग पूलों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बगैर लाइफगार्ड और कोच के हो रहा स्विमिंग पूलों का संचालन
विज्ञापन
- 30 स्विमिंग पूलों की हुई जांच, 12 में मिली खामियां, खेल विभाग कर रहा है सुरक्षा मानकों की जांच
1000 से अधिक स्विमिंग पूल हैं जिले में
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गर्मी शुरू होने के साथ ही जिले में स्विमिंग पूलों का संचालन शुरू हो गया है। हालांकि इनमें से कई जगह सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर कोच नहीं है वहीं कई जगह लाइफगार्ड और जैकेट का अभाव है। जिलाधिकारी के आदेश पर खेल विभाग स्विमिंग पूलों की जांच कर रहा है। अब तक 30 से अधिक की जांच हो चुकी है इनमें 12 में खामियां मिली हैं।
जिले में 1000 से अधिक स्विमिंग पूल हैं। जो सोसाइटी, होटल, क्लब आदि जगह पर है। निजी तौर पर भी स्विमिंग पूलों का संचालन हो रहा है। एक अप्रैल से सभी का संचालन भी शुरू हो गया है लेकिन सभी का पंजीकरण नहीं कराया गया है। साथ ही वहां पर सुरक्षा मानकों के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। जांच में पता चला है कि एक कोच कई जगह पर तैनात हैं। यहीं स्थिति लाइफगार्ड के साथ है। सुरक्षा उपकरण भी मौजूद नहीं है। साथ ही संरचना में भी खामियां मिली हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर खेल विभाग स्विमिंग पूलों की जांच शुरू की है।
कोट
स्विमिंग पूलों की जांच कराई जा रही है। अगर कहीं पर सुरक्षा मानकों की जांच में लापरवाही मिलेगी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जहां जांच पूरी हो चुकी है, उन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। - मेधा रूपम, जिलाधिकारी