{"_id":"679b8d1edb3285eacf0c8cf1","slug":"swati-maliwal-threw-garbage-outside-kejriwals-house-noida-news-c-340-1-del1011-78125-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के घर के बाहर कूड़ा फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के घर के बाहर कूड़ा फेंका
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की लापरवाही पर उठाए सवाल, पुलिस ने हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली में सफाई व्यवस्था की बदहाली के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर कचरा फेंककर प्रदर्शन किया। यह विरोध तब हुआ जब उन्होंने विकासपुरी इलाके का दौरा किया, जहां स्थानीय महिलाओं ने सड़कों पर फैले कचरे की शिकायत की थी।
मालीवाल ने स्थानीय महिलाओं के साथ सफाई अभियान चलाया और तीन ट्रकों में कूड़ा भरकर केजरीवाल के आवास तक पहुंचा दिया। वहां उन्होंने केजरीवाल से जनता की समस्याओं पर बातचीत करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद उन्होंने केजरीवाल का पोस्टर लगाया और चारों ओर कूड़ा डाल दिया। कुछ देर बाद दिल्ली पुलिस ने मालीवाल को हिरासत में लेकर संसद मार्ग थाने भेज दिया। पुलिस हिरासत से रिहा होने के बाद उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन दिल्ली की महिलाओं और नागरिकों की परेशानियों को उजागर करने के लिए था। शहर में कचरे के ढेर लगे हैं, नालियां जाम हैं और सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही। स्थानीय निवासियों ने कई बार सरकार और एमसीडी से शिकायत की थी, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने यह कदम उठाया। केजरीवाल सरकार जनता की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। अगर जनता की समस्याएं उठाना अपराध है तो इसे बार-बार करूंगी।