फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Swadeshi products are important for the country's development and employment: Acharya Balkrishna

स्वदेशी उत्पाद देश के विकास और रोजगार के लिए अहम : आचार्य बालकृष्ण

Fri, 31 Oct 2025 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
Swadeshi products are important for the country's development and employment: Acharya Balkrishna
रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया-2025 और द बैटरी शो में पहुंचे पतंजलि फूड्स के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-1 स्थित इंडिया एक्सपो एंड मार्ट में चल रहे रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया-2025 और द बैटरी शो में पहुंचे पतंजलि फूड्स के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण ने आत्मनिर्भरता के माध्यम से राष्ट्रीय समृद्धि लाने के पतंजलि के दृष्टिकोण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पाद देश के विकास और रोजगार के लिए अहम है। पतंजलि योग, आयुर्वेद और स्वदेशी एफएमसीजी उत्पादों की पहल के जरिए देश के विकास और रोजगार के लिए लगातार काम कर रहा है।

इस प्रदर्शनी में एक कंपनी के स्टॉल पर शुक्रवार को आईपीएल में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा रह चुके क्रिकेटर आशुतोष शर्मा ने होम हब इन्वर्टर का अनावरण किया। कंपनी के कंट्री मैनेजर संजय पुरी ने बताया कि यह इन्वर्टर सौर ऊर्जा क्षेत्र में स्मार्ट सौर ऊर्जा समाधान की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस इन्वर्टर का उद्देश्य आधुनिक घरों और छोटे व्यवसायों के लिए एक पूर्ण, स्केलेबल और स्मार्ट ऊर्जा प्रबंधन का समाधान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed