फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'Svayan Siddh' patrolling team will curb female crimes

महिला अपराधों पर लगाम लगाएगी स्वयं सिद्ध पेट्रोलिंग टीम

Sun, 02 Aug 2020 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
'Svayan Siddh' patrolling team will curb female crimes
महिला टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते पुलिस आयुक्त आलोक सिंह।
महिला अपराधों पर लगाम लगाएगी स्वयं सिद्ध पेट्रोलिंग टीम
विज्ञापन

नोएडा। कमिश्नरेट पुलिस ने महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने के लिए शनिवार को नई पेट्रोलिंग टीम स्वयं सिद्ध का गठन किया है। टीम में महिला सब इंस्पेक्टर, महिला हेड कांस्टेबल को शामिल किया गया है। हर थाने में एक टीम नियुक्त की गई है। यह टीमें उन स्थानों पर तैनात होंगी, जहां महिलाओं के साथ अधिक वारदात होती हैं। इस संबंध में सोशल मीडिया पर महिलाओं से भी सलाह ली जा रही है।
सेक्टर-108 स्थित कार्यालय से कमिश्नर आलोक सिंह ने 100 स्कूटी पर महिला पुलिसकर्मियों की टीमों को रवाना किया। यह टीमें बॉडीवार्म कैमरे और बैटन से लैस रहेंगी। जिससे सार्वजनिक स्थान और बाजार आदि स्थानों पर नजर रखी जा सके। इससे पूर्व, कमिश्नर ने कहा कि कमिश्नरेट व्यवस्था में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखा गया है। उनकी सुरक्षा के लिए नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं। मौजूदा समय में जिले में 163 स्पॉट चिह्नित हैं, जहां पर महिला पुलिसकर्मी पेट्रोलिंग करेंगी। इनमें स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी के अलावा मेट्रो स्टेशन, ऑटो स्टैंड और बस स्टैंड आदि शामिल हैं। स्पॉट बढ़ाने के संबंध में ट्विटर, व्हाट्सएप सहित अन्य माध्यमों से सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद इन टीमों में समाजसेवी महिलाओं, छात्राआें के साथ-साथ आम महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। जिससे वे पुलिस के आंख और कान बन सकें और महिला उत्पीड़न की कोई घटना होने पर तुरंत सूचना दे सकें। कमिश्नर ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर महिला चौपाल, थाना स्तर पर बैठकें कराई जाएंगी। जबकि नॉलेज पार्क स्थित थाने पर फैमिली डिस्प्ले रेसोल्यूशन क्लीनिक बनाकर महिलाओं और युवतियों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं को अपना सहयोगी बनाना होगा। महिलाओं और महिला संगठनों को अपने मोबाइल नंबर देने होंगे। इस मौके पर पुलिस के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed