फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Suspicion of espionage increased due to action of fifth pass border

Noida News: पांचवीं पास सीमा की हरकत से बढ़ा जासूसी का शक

Wed, 05 Jul 2023 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Suspicion of espionage increased due to action of fifth pass border
पांचवीं पास सीमा की हरकत से बढ़ा जासूसी का शक
विज्ञापन


हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू की जानकार और कंप्यूटर व मोबाइल में भी एक्सपर्ट
नेपाल आकर तोड़े पाक के मोबाइल सिम, नए खरीद सचिन से साधा संपर्क


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पाकिस्तान से चार बच्चों को लेकर आई सीमा हैदर की काबलियत और कुछ हरकतें शक पैदा कर रही हैं। इस वजह से कहीं वह आईएसआई एजेंट तो नहीं, इसका जवाब अभी नहीं मिल पाया है। पुलिस ने इस सवाल को केंद्रीय एजेंसियां के पाले में डाल दिया है। खास बात यह है कि पांचवीं पास सीमा हैदर हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू भाषा का अच्छा ज्ञान रखती है। इसके अलावा वह कंप्यूटर और मोबाइल चलाने में भी एक्सपर्ट है और इनकी बारीकियों की जानकारी रखती है।

सीमा ने भारत आने के लिए सभी दस्तावेज जुटाए। नेपाल आने पर उसके पाकिस्तानी मोबाइल और सिम तोड़ा, नेपाल में नए सिम कार्ड खरीदकर सचिन से संपर्क साधा और उससे बात करती हुई भारत में आ गई।
विज्ञापन

सीमा से पुलिस ने जितने सवाल पूछे इन सवालों का जवाब वे सचिन के प्यार और पति से अलगाव को जोड़कर देती रही, लेकिन जब उसके मायके, ससुराल और सहेली आदि से संबधित सवाल किए गए तो वह अधिकांश से रिश्ता नहीं होने आदि का हवाला देती रही। इसके बावजूद पुलिस ने उसके कुछ करीबियों के नंबर पूछकर बात कराने का प्रयास किया लेकिन कोई भी नंबर नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा दावा कर रही है कि उसका भारत आने के बाद पाकिस्तान में किसी से संपर्क नहीं किया, लेकिन उसके पाकिस्तानी मोबाइल व सिमकार्ड तोड़कर नेपाल में फेंकना शक पैदा कर रहा है क्योंकि उसने अपने पाकिस्तानी होने के अन्य दस्तावेज को नष्ट नहीं किया बल्कि इन्हें सुरक्षित लेकर आई है। मोबाइल के संबंध में वह गिरकर टूटने की भी बात कर रही है। उसने शुरुआत में अपने भाई को पाकिस्तानी आर्मी में बताया था लेकिन मीडिया के पूछने पर इन्कार कर दिया।

---
पाकिस्तानी मोबाइल और सिम की जांच एजेंसियां और एफएसएल के जिम्मे
डीसीपी ने बताया कि सीमा के पाकिस्तानी मोबाइल और सिम को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है। केंद्रीय एजेंसियों को भी इनकी जानकारी दी गई है। अंतरराष्ट्रीय मोबाइल व सिम की जांच केंद्रीय एजेंसियां सही ढंग से करा पाएंगी। इसके लिए एजेंसियां इंटरपोल की भी मदद लेगी। इसके अलावा अब तक सीमा की बताई कहानी उसके बैक ग्राउंड आदि के संबंध में जांच गहनता से जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed