फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   suside in delhi by doctor

दिल्ली में बुजुर्ग डॉक्टर ने हाथों पर बिजली के तार बांधकर की खुदकुशी

Mon, 01 Jun 2020 04:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2020 04:04 AM IST
विज्ञापन
suside in delhi by doctor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बेहद दर्दनाक तरीके से खुदकुशी कर ली। नाक-कान-गले के 74 वर्षीय डॉक्टर जेएस अहलूवालिया ने बाथरूम में गीजर के नंगे तारों को हाथों पर लपेटकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


पड़ोसियों ने जब 24 घंटे से अधिक समय तक उनका गेट अंदर से बंद देखा तो उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो बुजुर्ग का शव बाथरूम में मिला।
विज्ञापन


बुजुर्ग की पत्नी व शादीशुदा बेटी ऑस्ट्रेलिया में हैं। लॉकडाउन के बाद से बुजुर्ग अकेले रह रहे थे। पड़ोसियों के मुताबिक, अकेलेपन से वह काफी परेशान थे। शायद इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल डॉक्टर के करीबी रिश्तेदार चंडीगढ़ में रहते हैं, पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम विकासपुरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि बुजुर्ग डॉक्टर का दरवाजा कल से बंद हैं।

पड़ोसियों ने बताया कि शुक्रवार शाम को आखिरी बार जेएस अहलूवालिया को देखा गया था। इसके बाद वह नहीं दिखे। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो बाथरूम में डॉक्टर का शव मिला।


डॉक्टर ने गीजर के तारों को काटकर छीला और बाद में उसे अपने हाथों पर लपेट लिया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि डॉक्टर की बेटी ऑस्ट्रेलिया में थी। पति-पत्नी ऑस्ट्रेलिया गए थे, लेकिन इनका वहां दिल नहीं लगा और यह भारत वापस लौट गए। उसके बाद यहां भी अकेले होने की वजह से यह परेशान हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed