फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sushil kumar

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार

Sun, 01 Dec 2019 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
sushil kumar
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-21 जलवायु विहार निवासी पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार के पार्थिव शरीर को शनिवार सुबह 10 बजे क्राइस्ट चर्च सेक्टर-29 लाया गया, जहां लोगों ने श्रद्घांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर को सेक्टर-94 ले जाया गया। वहां फूल से सजे वाहन पर रखकर शवदाह गृह ले जाया गया। इस दौरान रिश्तेदारों और जानकारों के अलावा तीनों सेना के अधिकारी भी शामिल रहे। उनकी पत्नी के साथ उनकी बेटी अनीशा और दामाद कैरी के अलावा उनके नाती-नातिन भी मौजूद रहे। नातिन अपने नाना को याद कर रोती रही। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सबसे पहले वाइस एडमिरल अशोक कुमार ने पुष्पगुच्छ अर्पित किया और इसके बाद आर्मी चीफ और एयरफोर्स की तरफ से पुष्प गुच्छ अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed