फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Survey work completed, documents will reach home soon

सर्वे का काम पूरा, जल्द घर-घर पहुंचेंगे दस्तावेज

Sun, 31 Jan 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Survey work completed, documents will reach home soon
सर्वे का काम पूरा, जल्द घर-घर पहुंचेंगे दस्तावेज
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिले के 86 राजस्व गांवों में आबादी की जमीन के सर्वे का काम पूरा हो गया है। सर्वे ऑफ इंडिया की टीम अब घरौनी तैयार कर रही है, जो जल्द संबंधित गांव तक पहुंचेगी। जिला प्रशासन को करीब 30 से अधिक गांवों की नक्शा मिला है। इनकी जांच की जा रही है। जांच के बाद घरौनी को अंतिम रुप दिया जाएगा। वहीं स्वामित्त योजना से प्राधिकरण क्षेत्र के गांवों को बाहर रखा गया है।

केंद्र सरकार की स्वामित्त योजना के तहत गांवों की आबादी की जमीन का नक्शा तैयार करना और मकानों को नंबर दिया जाना है। जिले के 322 गांवों की आबादी की भूमि का सर्वे होना था, लेकिन जिला पंचायत राज विभाग ने प्राधिकरण क्षेत्र के गांवों में सर्वे का खर्च देने से इनकार कर दिया है। इस पर प्राधिकरण क्षेत्र के गांवों का सर्वे नहीं किया गया है। सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने दादरी, जेवर और सदर तहसील के 86 गांवों की जमीन का सर्वे किया है। प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि ड्रोन से ली गई फोटो से नक्शा तैयार हो रहा है। करीब 30 गांवों का नक्शा मिला है। प्रशासनिक अफसर उसकी समीक्षा कर रहे हैं। खामियां को दूर कर नक्शा फिर से सर्वे ऑफ इंडिया के पास भेजा जाएगा। वहां से घरौनी तैयार होकर आएंगी। अफसरों ने बताया कि जल्द ही सभी गांवों में घरौनी का वितरण किया जाएगा। अगर लोगों को उस पर आपत्ति है तो वह दर्ज करानी होगी। उनका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी 86 राजस्व गांवों में सर्वे का काम पूरा हो गया है। घरौनी तैयार हो रही है। जल्द गांवों में इसका वितरण कराया जाएगा।
- दिवाकर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed