फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Survey will be done for loss of house and crop, compensation will be given

Noida News: मकान और फसल के नुकसान का होगा सर्वे, मिलेगा मुआवजा

Tue, 18 Jul 2023 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Survey will be done for loss of house and crop, compensation will be given
संशोधित
विज्ञापन

फोटो :
बाढ़ से मकान और फसल के नुकसान का होगा सर्वे, मिलेगा मुआवजा

- पानी उतरने के बाद जिला प्रशासन शुरू कराएगा सर्वे, फसल बर्बाद होने से ग्रामीण परेशान, पशुओं के चारे की कमी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन बाढ़ से होने वाले नुकसान का सर्वे कराएगा। सर्वे के आधार पर प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाएगा। यमुना का जलस्तर सामान्य होने के बाद सर्वे शुरू होगा। वहीं बाढ़ से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। जिससे किसानों के सामने पशुओं को चारा खिलाने का संकट खड़ा हो गया है। किसान फिलहाल मवेशियों को भूसा ही दे रहे हैं। वह भी काफी किसानों के पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है।
यमुना नदी की बाढ़ से गौतमबुद्ध नगर में डूब क्षेत्र की 1590 हेक्टेयर जमीन प्रभावित हुई है। यहां ज्वार, बाजरा समेत पशुओं के चारे की अन्य फसलें थीं। वहीं बाढ़ से किसानों के मकानों व अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा है। किसान नुकसान की भरपाई करने की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि फसल बर्बाद होने से हरा चारा खत्म हो गया है।
विज्ञापन

वहीं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने बताया कि जलस्तर कम होने के बाद बाढ़ क्षेत्र का सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में किसानों की फसल, मकान व अन्य नुकसान का भी जायजा लिया जाएगा। अगर नुकसान हुआ है तो उनको आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज प्रभारी मंत्री करेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा
उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह मंगलवार को नोएडा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। वह सुबह 10 बजे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पहुंचकर लोगों से भी मुलाकात करेंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. नितिन मदान ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के बाद प्रभारी मंत्री सेक्टर-38 स्थित विद्युत निगम के गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed