{"_id":"60beee038ebc3e18515fed1c","slug":"surajpur-factory-catches-fire-police-and-fire-extinguisher-on-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर की फैक्टरी में लगी आग, मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी और पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर की फैक्टरी में लगी आग, मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी और पुलिस
Tue, 08 Jun 2021 11:06 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:06 AM IST
सार
सूरजपुर स्थित एक केमिकल फैक्टरी में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। कर्मचारियों ने परिसर में मौजूद उपकरणों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन लपटें बढ़ने पर दमकल को बुलाया गया। किसी के झुलसने की तो सूचना नहीं है लेकिन भारी क्षति जरूर हुई है।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्टरी में मंगलवार सुबह आठ बजे अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआत में फैक्ट्री के कर्मचारियों ने परिसर में मौजूद उपकरणों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया आसपास की कंपनियों से भी मदद ली, लेकिन आग की लपटें बढ़ने पर दमकल कर्मियों को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल के लगभग 12 वाहन मौके पर पहुंचे और ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी विकराल थी कि उससे आसपास की दो फैक्टरियों को भी चपेट में ले लिया।
सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के झुलसने की सूचना नहीं है। हालांकि आगजनी से काफी क्षति हुई है।