फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Supply of Ganga water halted; appeal made to save water in housing societies

Noida News: गंगाजल की आपूर्ति बंद, सोसाइटियों में पानी बचाने की अपील

Wed, 21 Oct 2026 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Supply of Ganga water halted; appeal made to save water in housing societies
- पानी की किल्लत से निपटने के लिए निवासी सतर्क, वैकल्पिक इंतजामों पर बढ़ेगी निर्भरता
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गंगाजल की आपूर्ति बंद होने से शहर की सोसाइटियों और सेक्टरों में पानी का संकट गहराने की आशंका है। अगले करीब 25 दिनों तक लोगों को पानी की खपत पर नियंत्रण रखना पड़ सकता है। इसे देखते हुए कई सोसाइटियों में निवासियों से पानी की बचत करने की अपील की जा रही है। आरडब्ल्यूए और अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) लोगों को जरूरत के अनुसार पानी इस्तेमाल करने और बर्बादी रोकने के लिए जागरूक कर रहे हैं। सेक्टर-77 निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि गंगाजल की आपूर्ति प्रभावित होने से घरेलू जरूरतों के लिए पानी की उपलब्धता पर दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में सोसाइटियों में रहने वाले परिवारों को नहाने, कपड़े धोने, वाहन साफ करने और अन्य कामों में पानी का इस्तेमाल सावधानी से करने की सलाह दी जा रही है। सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन से एओए अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि सभी निवासियों से अपील की जा रही है कि वे पाइप से वाहन धोने के बजाय बाल्टी का इस्तेमाल करें और टंकियों से पानी ओवरफ्लो नहीं होने दें। इसी तरह फोनरवा महासचिव केके जैन ने बताया कि सेक्टरों में भी जलापूर्ति को लेकर चिंता बढ़ रही है। गंगाजल की कमी पूरी करने के लिए वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भरता बढ़ने की स्थिति में पानी की गुणवत्ता और नियमित आपूर्ति बनाए रखना भी चुनौती होगी। जिन इलाकों में भूजल या टैंकर के पानी का इस्तेमाल किया जाता है, वहां निवासियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ सकती है। इसके लिए सभी से अपील की जा रही है कि वह पानी के उपयोग का ध्यान रखें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed