फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Supertech will sell the plot to complete the project

प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए प्लॉट बेचेगा सुपरटेक

Thu, 04 Mar 2021 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Supertech will sell the plot to complete the project
नोएडा। रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक अपने लैंड बैंक को बेचकर 2300 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी की ओर से अपने 125 एकड़ लैंड का प्लॉट काटकर बेचने की योजना बनाई गई है। इससे कंपनी अधूरे पड़े प्रोजेक्ट को पूरा करेगी। साथ ही प्राधिकरण का बकाया भी चुकाएगी।
विज्ञापन

सुपरटेक ग्रुप के चेयरमैन आरके अरोड़ा ने बताया कि रियल एस्टेट प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए पैसे की जरूरत है। कोविड काल के बाद रियल एस्टेट में फंड की काफी कमी है। प्लॉट को बेचने से तत्काल पूंजी मिल जाएगी। वहीं ग्राहक भी प्लॉट लेने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। कंपनी ने फिलहाल 125 एकड़ जमीन बेचने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

इसमें ग्रेटर नोएडा में 873000 वर्ग फीट, यमुना एक्सप्रेसवे में 810000 वर्ग फीट, गुरुग्राम में 1665000 वर्ग फीट, गाजियाबाद क्रासिंग रिपब्लिक में 243000 वर्ग फीट, मेरठ में 360000 वर्ग फीट और रुद्रपुर में 1350000 वर्ग फीट जमीन शामिल है। अरोड़ा ने बताया कि प्लॉट बेचकर जुटाई गई रकम में से 1000 करोड़ का भुगतान बैंकों को किया जाएगा। 300 करोड़ का भुगतान प्राधिकरण को किया जाएगा। बचे हुए 1000 करोड़ रुपये को अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगाया जाएगा। उन्होेंने कहा कि सुपरटेक मिशन कंप्लीशन के तहत अभियान चला रहा है। जिसमें एक साल के अंदर 7000 घरों का कब्जा दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि यहां एक साल में सारी सुविधाएं दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed