फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Supertech gets Sanjeevani, buyers will also benefit

सुपरटेक को मिली संजीवनी, खरीदारों को भी होगा फायदा

Wed, 13 Apr 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Supertech gets Sanjeevani, buyers will also benefit
नोएडा। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल (एनसीएलटी) ने सुपरटेक लिमिटेड को 19 अप्रैल तक के लिए संजीवनी देते हुए बैंकों से बातचीत का मौका दिया है। 19 अप्रैल तक कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स के गठन पर भी रोक लगा दी है। ऐसे में सुपरटेक के लिए यह फायदे का सौदा होगा। यही नहीं, अगर बैंकों से बातचीत के बाद मामले का हल निकल जाता है तो संभव है कि सुपरटेक के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया वापस हो जाए। ऐसे में खरीदारों को भी लंबी प्रक्रिया से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

एनसीएलटी से सुपरटेक ने बैंकों से बातचीत के लिए समय मांगा था। अब एनसीएलटी ने अपील मानते हुए सुपरटेक को 19 अप्रैल तक का समय दे दिया। ऐसे में खुद बिल्डर के लिए यह राहत भरी खबर है। अगर दिवालिया प्रक्रिया चलती रही तो सुपरटेक खुद कुछ नहीं कर पाएगा और इसके फ्लैट खरीदार भी लंबी प्रक्रिया के हिस्सा बने हुए बैठे रहेंगे।
विज्ञापन

अगर सुपरटेक बातचीत के माध्यम से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ मामले का हल निकाल लेता है, तो इससे बिल्डर और खरीदार दोनों को फायदा होगा। लिहाजा सुपरटेक इस मौके को कभी भी चूकना नहीं चाहेगा। अगर 19 अप्रैल तक किसी तरह का हल नहीं निकला तो फिर दिवालिया प्रक्रिया की आगे की कार्रवाई शुरू हो जाएगी और फिर लंबी प्रक्रिया में खरीदार समेत सभी बकायेदार फंसे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed