फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Supercity builder's office sealed for not paying dues

बकाया नहीं देने पर सुपरसिटी बिल्डर का कार्यालय सील

Thu, 07 Jul 2022 02:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Supercity builder's office sealed for not paying dues
-ग्रेटर नोएडा। दादरी तहसील की टीम ने बुधवार को ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरसिटी डेवलपर्स बिल्डर के कार्यालय को सील कर दिया। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) पर यह कार्रवाई की गई है। बिल्डर पर करीब सवा दो करोड़ रुपये बकाया है। वहीं, खरीदारों का कहना है कि प्रशासन की यह खानापूर्ति है। बिल्डर के दूसरे कार्यालय को सील नहीं किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम दादरी आलोक गुप्ता ने बताया कि बार-बार नोटिस जारी कर बिल्डर को धनराशि जमा करने को कहा गया था, लेकिन उसने पैसा जमा नहीं किया। ऐसे में ग्रेनो वेस्ट स्थित बिल्डर के कार्यालय को सील कर दिया गया। ग्रेनो वेस्ट में बिल्डर का मेफेयर रेजीडेंसी नाम से प्रोजेक्ट है। यहां बिल्डर का कार्यालय बना हुआ था। साथ ही, बिल्डर को चेतावनी दी गई है कि अगर उसने पैसा जमा नहीं कराया तो अन्य संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, निवासियों का कहना है कि प्रशासन ने खानापूर्ति की है। प्रोजेक्ट के दूसरे टावर में बिल्डर का दूसरा कार्यालय है। वहीं बिल्डर बैठता है, लेकिन उस कार्यालय को सील नहीं किया गया। इस कारण बिल्डर पर इस कार्रवाई का कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत रिपोर्ट बनाने पर सिविल इंजीनियर को हटाया
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने अजनारा ली गार्डन प्रोजेक्ट की गलत रिपोर्ट बनाने पर सिविल अभियंता प्रियांशु अवस्थी की सेवा समाप्त कर दी है। वह संविदा पर तैनात था। साथ ही तकनीकी टीम के सभी कर्मचारियों को लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

ग्रेनो वेस्ट की निर्माणाधीन अजनारा ली गार्डन प्रोजेक्ट के कुछ टावरों में खरीदारों को कब्जा मिल चुका है। हाल ही में यूपी रेरा ने प्रोजेक्ट के निर्माण संबंधी रिपोर्ट अपनी वेबसाइट पर अपलोड की थी। रिपोर्ट यूपी रेरा की तकनीकी टीम ने तैयार की थी। सोसाइटी निवासियों ने रिपोर्ट देखी तो दंग रह गए। रिपोर्ट में स्वीमिंग पूल और क्लब तैयार दिखाया गया। जबकि मौके पर कुछ नहीं बना था। विरोध होने पर यूपी रेरा ने फिर से स्थलीय निरीक्षण कराकर गलती को सुधारा। मामले में गलत रिपोर्ट तैयार करने पर तकनीकी टीम के सिविल अभियंता प्रियांशु अवस्थी की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed