फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Super specialty OPD of nephrology, urology and neurology started in gyms

जिम्स में नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी और न्यूरोलॉजी की सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी शुरू

Fri, 01 Jul 2022 02:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Super specialty OPD of nephrology, urology and neurology started in gyms
ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी और न्यूरोलॉजी की सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी सुविधा शुरू हो गई है। सप्ताह में दो बार मंगलवार और शुक्रवार को यह सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी होगी। दोनों दिन दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक विशेषज्ञ डॉक्टर जिम्स के ही पर्चे पर मरीजों को देखेंगे।
विज्ञापन

अहम है कि जिम्स में साधारण ओपीडी के बजाए दो माह पूर्व सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर की ओपीडी शुरू की गई थी। सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी में शहर के विशेषज्ञ डॉक्टर अलग से मरीजों को देखते हैं। इससे पहले पीडियाट्रिक (बाल रोग विभाग), नेत्र रोग विभाग, नाक-कान गला रोग विशेषज्ञ ही सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी में देखते थें। अब नेफ्रोलॉजी (किडनी से संबंधित), यूरोलॉजी (मूत्र रोग विशेषज्ञ) और न्यूरोलॉजी (तंत्रिका विज्ञान) संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे। सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी में जिम्स में बनाए जाने वाले साधारण पर्चे पर विशेषज्ञ मरीजों को देखेंगे। इसके लिए अलग से कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिम्स की सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी में अब नेफ्रोलाजी, यूरोलॉजी और न्यूरोलॉजी के विशेषज्ञ मरीजों को देखेंगे। विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को सामान्य पर्चे पर ही परामर्श देंगे। इससे जिले के मरीजों को लाभ मिलेगा। - अमित शर्मा, कार्यवाहक सीएमएस, जिम्स
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडियाट्रिक आईसीयू में बढ़े 10 बेड
ग्रेटर नोएडा। जिम्स के पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में 10 बेड बढ़ाए गए हैं। इससे के बच्चों के उपचार में सहूलियत होगी। इसे मिलाकर पीआईसीयू में बेड की संख्या 20 हो गई है। वाधवानी इनिशिएटिव फॉर सस्टेनेबल हेल्थकेयर (विश) फाउंडेशन ने माइक्रोसॉफ्ट के जरिये जिम्स को 10 पीआईसीयू बेड प्रदान किए हैं। संस्था के अनुसार 10 बेड की कीमत करीब 60 लाख रुपये है। इस मौके पर संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश रंजन सिंह, अपराजिता रे, करुणा दयाल, मोहम्मद आसिफ, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. पल्लवी मेहरा डॉ. सुयोग लोहकारे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed