फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Supari call came from jail After Kapil went out to kill in greater noida

Encounter: जेल से आई सुपारी की कॉल पर हत्या करने निकला था कपिल, ग्रेटर नोएडा में एसटीएफ ने किया ढेर

Mon, 02 Jan 2023 10:51 AM IST
शाहरुख खान जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Jan 2023 10:51 AM IST
सार

ग्रेनो वेस्ट में राइज चौकी के पास हिंडन पुस्ता पर रविवार रात हुई मुठभेड़ में मारा गया कपिल शातिर अपराधी था। एसटीएफ को आरोपी के संबंध में सटीक सूचना मिली थी।  सूत्रों ने ये भी जानकारी दी है कि आरोपी के पास जेल से जिस बदमाश ने कॉल की थी। उसने मोटी रकम की सुपारी देकर कपिल को हत्या के लिए भेजा था।

विज्ञापन
Supari call came from jail After Kapil went out to kill in greater noida
बदमाश और एसटीएफ टीम के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी यूपी का शार्प शूटर गैंगस्टर कपिल जेल से आई सुपारी की कॉल के बाद किसी शख्स की हत्या के इरादे से अपने साथी को लेकर निकला था। गैंगस्टर दो पिस्टल लेकर गाजियाबाद की ओर जा रहा था। आशंका है कि आरोपी के निशाने पर जो शख्स था वह गाजियाबाद जिले का रहने वाला हो या फिर उसकी फिलहाल लोकेशन वहां हो। 
विज्ञापन


कपिल सुनील राठी गिरोह से जुड़ गया था लेकिन अभी भी योगेश भदौड़ा के संपर्क में था। ऐसे में ये कॉल किसकी थी इस संबंध में अभी तक एसटीएफ ने ये स्पष्ट नहीं किया है। ग्रेनो वेस्ट में राइज चौकी के पास हिंडन पुस्ता पर रविवार रात हुई मुठभेड़ में मारा गया कपिल शातिर अपराधी था। एसटीएफ को आरोपी के संबंध में सटीक सूचना मिली थी। 
विज्ञापन


इसके बाद ही बिसरख पुलिस को साथ लेकर आरोपी की घेराबंदी की गई। सूत्रों ने ये भी जानकारी दी है कि आरोपी के पास जेल से जिस बदमाश ने कॉल की थी। उसने मोटी रकम की सुपारी देकर कपिल को हत्या के लिए भेजा था। आरोपी के पास से मिली पिस्टल अवैध हैं या कहीं से लूटी गई लाइसेंसी तो नहीं, इसकी पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद जिले में आरोपी के मोदीनगर जाने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन जिस व्यक्ति की हत्या की सुपारी कपिल ने ली थी, उसके नाम और पते के संबंध में  एसटीएफ ने अभी ठोस जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने मौके से बाइक भी बरामद की है। 


एनकाउंटर के बाद पुलिस देर रात तक फरार बदमाश की तलाश में कॉबिंग करती रही। मुठभेड़ में घायल एसटीएफ के सिपाही के पैर और बिसरख कोतवाली के सिपाही के बाजू में गोली लगकर निकल गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed