फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sunshine all day, clouds rained in the evening

Noida News: दिनभर रही धूप लेकिन शाम होते ही बरस पड़े बादल

Thu, 04 Sep 2025 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Sunshine all day, clouds rained in the evening
सड़कों पर लगा जाम, लोगों को ऑफिस से घर पहुंचने में करनी पड़ी मशक्कत
विज्ञापन

नोएडा। जिले में तीन दिनों तक हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार को सुबह से तेज धूप रही। हालांकि शाम होते ही बादल बरस पड़े। 5 से 7 बजे तक तेज और हल्की बारिश हुई। इससे सड़कों पर लंबा जाम लग गया है। इस दौरान ऑफिस से निकले लोगों को घर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आईएमडी की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 11 एमएम बारिश हुई। वहीं, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 54 और नोएडा का 50 दर्ज किया गया।

आईएमडी के मुताबिक 4 से 10 सितंबर तक बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विज्ञानी महेश पलावत के मुताबिक लो प्रेशर एरिया जो उड़ीसा की तरफ बना हुआ है, वह मध्यप्रदेश और गुजरात की तरफ आएगा इससे उत्तर भारत में नमी कम हो सकती है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में अगले दो-तीन दिन के लिए तेज बारिश की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed