फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sunita's life is changing from spice business

Noida News: मसाला कारोबार से जिंदगी का जायका बदल रहीं सुनीता

Fri, 14 Nov 2025 02:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 14 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Sunita's life is changing from spice business
सासनी विकास खंड के गांव गदाखेड़ा की सुनीता देवी ने अपने संघर्ष और मेहनत के बल पर न सिर्फ अपनी जिंदगी बदली, बल्कि अपने साथ गांव की 10 अन्य महिलाओं को भी रोजगार का अवसर प्रदान किया। सुनीता अब अपने मसाला कारोबार के जरिये आसपास के जिलों तक अपने उत्पादों की आपूर्ति कर रही हैं।
विज्ञापन

सुनीता ने वर्ष 2018 में रानी लक्ष्मीबाई स्वयं सहायता समूह का गठन किया था। शुरुआत में उन्होंने समूह की महिलाओं के साथ सिलाई कार्य और पशुपालन शुरू किया, जिससे कुछ आमदनी होने लगी। उन्होंने सोचा कि अगर गांव की महिलाएं अपने उत्पाद तैयार करें और उनके उत्पाद बाजार तक पहुंचें तो उनकी आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सकती है।
विज्ञापन

इसी सोच के तहत उन्होंने मसाला बनाने का कार्य शुरू किया। समूह की महिलाओं ने पहले घरों में ही छोटी मशीनों से हल्दी, धनिया, मिर्च और गरम मसाला तैयार करना शुरू किया। गुणवत्ता और स्वाद के कारण उनके उत्पादों की मांग स्थानीय बाजार में बढ़ती गई। आज सुनीता का मसाला ब्रांड हाथरस के अलावा अलीगढ़, एटा, मथुरा और आगरा के बाजारों में भी पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह की ओर से मसाला पैकिंग, ग्राइंडिंग और लेवलिंग का काम पूरी तरह से महिलाओं द्वारा ही किया जाता है। सुनीता बताती हैं कि अब तक समूह के जरिये करीब 25 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल चुका है। समूह की सभी दीदियां अपनी मेहनत की कमाई से सीसीएल (कैश क्रेडिट लिमिट) में धनराशि जमा करती हैं, जिससे कारोबारी के लिए पूंजी की व्यवस्था होती रहती है। इससे समूह को किसी भी वित्तीय संकट का सामना नहीं करना पड़ता। उपायुक्त स्वत: रोजगार प्रेमनाथ यादव ने बताया कि सुनीता और उनकी साथियों की सफलता यह साबित करती है कि अगर अवसर और दिशा मिले तो गांव की महिलाएं भी बड़े से बड़ा सपना साकार कर सकती हैं।

अपने मसाला उत्पादन को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ले जाने की योजना बना रही हूं। कोशिश है कि समूह की महिलाएं मसाला के साथ अन्य प्रकार के कारोबार को भी आगे बढ़ाएं, ताकि उनका जीवन स्तर और ऊंचा उठ सके।

-सुनीता, समूह की अध्यक्ष

समूह की महिलाएं काफी मेहनती हैं, उनकी लगातार मेहनत का ही नतीजा है कि समूह काफी अच्छी आमदनी अर्जित कर रहा है। महिलाओं की आय में वृद्धि हो रही है। गांव की अन्य महिलाएं भी इससे प्रेरित हो रही हैं।
-राजरानी, समूह की कोषाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed