फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sukesh's letter to LG ... Minister Satyendra Jain accused of threatening

Noida News: सुकेश का एलजी को पत्र ... मंत्री सत्येंद्र जैन पर लगाया धमकाने का आरोप

Sat, 14 Jan 2023 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sukesh's letter to LG ... Minister Satyendra
Jain accused of threatening
जेल अधिकारियों पर प्रताड़ित करने व पैसे लेने का आरोप मढ़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मंडोली जेल में ठगी के आरोप में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल को एक बार फिर पत्र लिखकर तिहाड़ में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने वकील के माध्यम से भेजे पत्र में सुकेश ने सत्येंद्र जैन पर अपने परिचित जेल अधिकारियों से धमकाने का आरोप लगाया है। पत्र में उसने लिखा है कि करीब एक महीने पहले वह मंडोली के जेल नंबर 14 में बंद था। यहां सत्येंद्र जैन अपने पसंदीदा जेल अधीक्षक और उपाधीक्षक से उसे धमकाया। उसने आरोप लगाया कि पिछले हफ्ते जैन ने जेल नंबर 14 के अधीक्षक के जरिए उनके पास मैसेज भेजा। जिसमें उन्होंने उनके खिलाफ सभी सबूत और मैसेज सौंपने की बात कही। साथ ही उनकी बातों को स्वीकार करने का अंतिम मौका दिया।
उसने पत्र में लिखा है कि 31 दिसंबर की दोपहर में अधीक्षक राजकुमार ने उसे जैन का ऑफर दिया। जिसमें कर्नाटक के विधानसभा में सीट बांटने और पंजाब में रेत का खनन का ठेका देना शामिल था। इसके एवज में वह चाहते थे कि उच्चाधिकार समिति और मीडिया के सामने दिए बयान वापस ले लें। साथ ही सारे चैट, स्क्रीन शॉट और वॉयस रिकॉर्डिंग को सौंपने की बात कही। सुकेश ने आरोप लगाया कि ऐसा नहीं करने पर उसे एक जेल से दूसरे में शिफ्ट कर प्रताड़ित किया जाएगा। उन्होंने फैसला करने के लिए 48 घंटे का समय दिया या फिर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा।
विज्ञापन

उसने बताया कि सत्येंद्र जैन के कथन के मुताबिक 7 जनवरी को उसका तबादला जेल नंबर 14 से 13 में कर दिया गया है। इस जेल में गैंगस्टर और अन्य अपराधी रहते हैं। जेल नंबर 14 में 250 कैदी थे, जबकि जेल नंबर 13 में 1600 कैदी हैं। उसने आरोप लगाया कि उसे जेल में एक ट्रांसजेंडर के साथ रखा गया है जो जेल नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed