{"_id":"68fa911cb35bc8f1dc02dbf2","slug":"sudeshs-eyes-will-illuminate-two-lives-na-news-c-5-1-drn1046-817867-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सुदेश की आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सुदेश की आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगी
Fri, 24 Oct 2025 02:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
प्रेमनगर, देहरादून निवासी सुदेश के निधन पर उनके धेवते वंश वाधवा ने अपनी नानी की अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए नेत्रदान कराया। उनकी आंखों से दो जिंदगी रोशन होंगी। नेत्रदान कार्यकर्ता और लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग ने बताया कि 19 अक्तूबर को वंश ने उन्हें फोन कर बताया कि वह अपनी नानी का नेत्रदान करवाना चाहते हैं। इस सूचना के तुरंत बाद उन्होंने हिमालयन हॉस्पिटल की नेत्रदान रेस्क्यू टीम से संपर्क किया। टीम में डॉ. पुरवाई और डॉ. ऐश्वर्या कपटियाल के नेतृत्व में दिवंगत के निवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर से दोनों कॉर्निया सुरक्षित रूप से प्राप्त किए।
विज्ञापन