फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Successful treatment of a two-year-old

Noida News: दो साल के कुपोषित बच्चे का सफल इलाज, घर भेजा

Sat, 13 Sep 2025 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Successful treatment of a two-year-old
-कुपोषित बच्चे को बरेली से चाइल्ड पीजीआई के लिए रेफर किया गया था
विज्ञापन

-चाइल्ड पीजीआई में सुधार न होने पर पोषण पुनर्वास केंद्र में रेफर किया गया

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दो साल का बच्चा पांच किलो 250 ग्राम वजन के साथ कुपोषित अवस्था में भर्ती हुआ था। सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में बच्चे का इलाज कर उसे सकुशल घर भेजा गया है। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का वजन नौ किलो 850 ग्राम होने के साथ ही तबीयत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
बता दें कि दो साल के कुपोषित बच्चे को बरेली में ग्यारह दिन इलाज देने के बाद सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के लिए रेफर किया गया था। बच्चे को दस दिन इलाज मिलने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल के पोषण पुर्नवास केंद्र में इलाज के लिए रेफर किया गया। दो साल के बच्चे का वजन पांच किलो 250 ग्राम था। इसके अलावा बच्चे की एमयूएसी (बांह) 10.8 सेंटीमीटर थी, यह सामान्य से काफी कम थी। 11.5 से कम होने पर बच्चा कुपोषित होता है। बच्चे की हालत काफी नाजुक थी। अस्पताल में भर्ती के समय बच्चे को तेज बुखार था और बच्चे को डेढ माह से नियमित बुखार रहता था। ऐसे में पूरे शरीर में सूजन, घुटना टेंढा था। बच्चा हिपेटोमैगेली, स्पेलोमैगेली बीमारी से पीड़ित था। इस बीमारी में बच्चे की पिल्ली 45 सेंटीमीटर थी सामान्य से अधिक थी।
विज्ञापन

---------

नौ किलो वजन होने के बाद हुआ डिस्चार्ज
अस्पताल में बच्चे का इलाज डॉ. शालिनी त्रिपाठी के नेतृत्व में 20 दिनों तक उपचार चलने के बाद उसे ठीक हालत में डिस्चार्ज किया। 11 सितंबर को डिस्चार्ज के समय मरीज का वजन 9 किलो 850 ग्राम, एमयूएसी 12 सेंटीमीटर हो गया था। उसकी हालत में काफी सुधार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

कोट

बच्चा अस्पताल में इलाज के लिए अति कुपोषित स्थिति में आया था। जिसका इलाज कर बीस दिनों में ठीक कर 11 सितंबर को डिस्चार्ज किया गया।

डॉ. अजय राणा, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed