फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Substandard salt sold in the name of the company, grocery store operator arrested

कंपनी के नाम से बेचा घटिया नमक, ग्रॉसरी स्टोर संचालक गिरफ्तार

Fri, 13 Aug 2021 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Substandard salt sold in the name of the company, grocery store operator arrested
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली के अल्फा-2 सेक्टर में टाटा कंपनी के नाम से लोकल नमक बेचने का मामला सामने आया है। सूचना पर कंपनी के जांच अधिकारी ने पड़ताल की। इसमें कंपनी के नाम से बनी नकली पॉलिथीन में लोकल नमक मिलने पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फर्जीवाड़ा कर नमक आपूर्ति करने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस स्टोर संचालक विकास को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के वजीरपुर निवासी अजीत कुमार ने बताया कि वह इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में इंवेस्टीगेशन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

कंपनी को टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने अपने उत्पाद टाटा नमक जांच और नकली मिलने पर कानूनी कार्यवाही कराने का अधिकार दिया है। मंगलवार को वह साथी संजय कुमार के साथ ग्रेटर नोएडा में उत्पादों की जांच करने आए थे। इसी दौरान अल्फा-2 सेक्टर स्थित कालिका ग्रॉसरी स्टोर पर उन्होंने टाटा नाम से बिकने वाले नमक के नकली पैकेट पाए। इस पर उन्होंने बीटा-2 कोतवाली में कॉपी राइट एक्ट 63, 65 और आईपीसी की धारा 420 के अंतर्गत केस दर्ज करा दिया है। अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस से नकली पैकेट में लोकल नमक की सप्लाई करने वालों की पहचान और उन पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बदमाश की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
दो सप्ताह पहले बील अकबरपुर गांव के शमशान घाट के पास दतावली निवासी बदमाश राशिद उर्फ कौआ की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी हर्ष को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, राशिद लूट के मामले फरार चल रहा था। राशिद के भाई ने दो साल पहले गांव बोड़ाकी निवासी युवक की हत्या कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने राशिद की हत्या की थी। मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
जीटी रोड पर धूम मानिकपुर गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। युवक ने हेलमेट लगा रखा था। पुलिस के अनुसार, गांव कलैंदा निवासी रोहित नागर बुधवार रात बाइक से दादरी जा रहा था। जीटी रोड पर गांव धूममानिकपुर के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे रोहित गिर गया और ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया। इसके बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने रोहित को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं, चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed