फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students will not sit in dilapidated rooms or outside, new rooms are being built in 35 schools

Noida News: छात्र जर्जर कमरे या बाहर नहीं बैठेंगे, 35 स्कूलों में बन रहे नए कमरे

Wed, 20 Aug 2025 02:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Students will not sit in dilapidated rooms or outside, new rooms are being built in 35 schools
शासन से करीब 10 करोड़ की राशि स्वीकृत, सबसे अधिक बिसरख के 23 स्कूलों में बन रहीं 53 कक्षाएं बनेंगी
विज्ञापन



अंकुर त्रिपाठी

ग्रेटर नोएडा। जर्जर कक्षाओं में बैठकर अब छात्रों को नहीं पढ़ना पड़ेगा। विभाग ने चारों ब्लॉक के 35 स्कूलों में 79 अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण शुरू करा दिया है। प्रधानाचार्यों को स्कूलों के भवन के निर्माण में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया है। चारों ब्लॉक के करीब 50 से अधिक प्रधानाचार्यों विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। अतिरिक्त कक्षाएं बनाने के लिए शासन से करीब 10 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूल में नई कक्षाएं बनाई जा रही हैं। छात्र संख्या अधिक होने के कारण अब तक कई छात्रों को जर्जर भवनों में बैठना पड़ता था।

डीसी निर्माण अविनाश सिंह ने बताया कि शासन से अतिरिक्त कक्षाएं बनवाने की मांग की गई थी। कई स्कूलों में छात्रों की संख्या अधिक होने की वजह से एक कक्षा में दो-दो कक्षाएं संचालित की जाती थीं जिससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही थी। अब 35 स्कूलों के छात्रों को जमीन पर नहीं बैठना पड़ेगा। इसके साथ ही जर्जर भवनों को खाली करा दिया गया है।
विज्ञापन


इन स्कूलों में बन रहे कमरे
कंपोजिट स्कूल पर्थला खंजरपुर, अगाहपुर, जलपुरा, गुलिस्तानपुर, नवादा रसूलपुर, तिलपता, देवला, गढ़ी चौखंडी उस्मानपुर, चिपियाना बुजुर्ग, पर्थला खंजरपुर रामपुर माजरा, नया बांस, खेड़ा चौगानपुर, कुलेसरा, याकूबपुर, बरौला, होशियारपुर, मामूरा, न्यू बस्ती, मोरना के अलावा अन्य स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं बन रही हैं। सबसे अधिक छात्र संख्या बिसरख ब्लॉक में बढ़ी है। इस सत्र में करीब छह हजार से अधिक नए नामांकन हो चुके हैं। दादरी ब्लॉक में भी तीन हजार से अधिक छात्रों के नामांकन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ज


जर्जर कक्षाओं में छात्र न बैठें, इसके लिए आदेश जारी हो गए हैं। इन स्कूलों में बैठने की दिक्कत थी। उन 35 स्कूलों में 79 अतिरिक्त कक्षाएं बनाई जा रही हैं। - राहुल पंवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed