फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students suffering from diabetes will be able to take medicines and food items.

Noida News: मधुमेह पीड़ित छात्र ले जा सकेंगे दवाई व खान-पान का सामान

Sun, 11 Feb 2024 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Students suffering from diabetes will be able to take medicines and food items.
-सीबीएसई ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा देने छात्रों के लिए किए विशेष इंतजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए शेष दिन बचे हैं। ऐसे में बोर्ड ने परीक्षाओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। बोर्ड ने टाइप-एक मधुमेह वाले छात्रों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये छात्र अपने साथ दवाई व खान-पान का सामान ले जा सकते हैं। इस संबंध में सीबीएसई ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर भी निर्देश जारी किए हैं।

इसमें बताया है कि बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले मधुमेह टाइप-एक से पीड़ित छात्रों को परीक्षा के दौरान चिकित्सीय दृष्टि से खान-पान का सामान ले जा सकते हैं। यह छात्र अपने साथ शुगर की टेबलेट, चॉकलेट, कैंडी, केला, सेब, संतरा जैसे फल, सैंडविच जैसे स्नैक उत्पाद व आधे लीटर की पानी की बोतल पारदर्शी पाउच या बॉक्स में ले जा सकते हैं। सीबीएसई ने मधुमेह टाइप-1 से पीड़ित समस्याओं पर विचार करने के बाद परीक्षा में चिकित्सा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए इन छात्रों को कई सुविधाएं दी हैं। साथ ही, उच्च प्रोटीन आहार, चिकित्सकों की परामर्श पर्ची के अनुसार दवा, ग्लूकोमीटर, ग्लूकोज टेस्टिंग स्ट्रिप व इंसुलिन पंप ले जाने की अनुमति दी है।
विज्ञापन

-------------

बोर्ड को देनी होगी जानकारी


बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी छात्र को यह सुविधा लेनी है तो उसे परीक्षा केंद्र को सूचित करना अनिवार्य है। वहीं, इन सुविधाओं का लाभ उठाने से पहले संबंधित छात्रों को दस्तावेजों के साथ संबंधित सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा। बता दें 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से दो अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह केवल उन्हीं छात्रों के लिए जो इस बीमारी से पीड़ित हैं। हर परीक्षार्थी की सुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया है। किसी भी छात्र को परेशानी न हो इसको लेकर पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed