फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students solving complex questions with the help of puzzle board and cards

UP: पहेली बोर्ड और कार्ड की मदद से जटिल सवालों को हल कर रहे छात्र, बिना पेन के सुलझ रहे कठिन प्रश्न

Sun, 22 Dec 2024 01:54 PM IST
विजय पुंडीर अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 22 Dec 2024 01:54 PM IST
सार

आदर्श कंपोजिट विद्यालय सेक्टर-12 की शिक्षिका अनीता पाठक पुराने कबाड़ का उपयोग कर छात्रों में गणित के प्रति रुचि उत्पन्न कर रही हैं। इसका नतीजा यह निकला है कि गणित से बचने वाले बच्चे भी अब हर सवाल का जवाब दे रहे हैं।

विज्ञापन
Students solving complex questions with the help of puzzle board and cards
राष्ट्रीय गणित दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणित के गुणा भाग से बचने वाले छात्र अब खेल-खेल में सवालों को हल करना सीख रहे हैं। शिक्षक पहेली बोर्ड व कार्ड की मदद से जटिल से जटिल सवालों को उंगलियों पर ही हल कर रहे हैं। छात्रों को पहले सबसे कठिन विषय गणित लगता था, लेकिन अब ऐसा नहीं हैं। गणित किट व थर्माकोल, गत्ते व प्लास्टिक की रद्दी से बने मॉडल उनके लिए सहायक की भूमिका निभा रहे हैं। परिषदीय स्कूलों के शिक्षक कई तरीके अपनाकर छात्रों को गणित सिखा रहे हैं। पुरानी पद्धति को छोड़ अब नए तरीकों से छात्रों को गुणा भाग की गुत्थी से बाहर निकाल रहे हैं।
विज्ञापन


आदर्श कंपोजिट विद्यालय सेक्टर-12 की शिक्षिका अनीता पाठक पुराने कबाड़ का उपयोग कर छात्रों में गणित के प्रति रुचि उत्पन्न कर रही हैं। इसका नतीजा यह निकला है कि गणित से बचने वाले बच्चे भी अब हर सवाल का जवाब दे रहे हैं। बिना सूत्रों को रटे और पेन उठाए जटिल समीकरणों को हल कर रहे हैं। उनके बनाए मॉडल से छठी से आठवीं तक करीब 80 प्रतिशत पाठ्यक्रम को पढ़ाया जा सकता है। इसमें वृत्त व त्रिभुज के सभी गुण को समझना व सवालों को हल करना, कोणों की माप व प्राकृतिक, अप्राकृतिक संख्याओं को समझना, धन, ऋण के चिह्नों को समझना शामिल है।
विज्ञापन


नोट, ब्लॉक की मदद से सिखा रहे जोड़-घटाना
एकेडमिक रिर्सोस पर्सन (एआरपी) प्रमोद कुमार छात्रों को नोट, ब्लॉक की मदद से जोड़, घटाना सिखा रहे हैं। उन्होंने बताया, वह स्वयं चित्रकारी कर बच्चों को आसानी से जोड़-घटाना, त्रिकोण, चतुर्भुज जैसी आकृति समझाते हैं। ताकि प्राथमिक स्तर से ही बच्चों को गणित के आसान तरीके सिखाए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायट में शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के लगभग 800 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि अब रटाने वाला समय चला गया है। रोचक तरीके से शिक्षकों को भी ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्हें गणित की अवधारणा समझाई जा रही है। जिसका नतीजा है कि हाल ही में एक रिपोर्ट जारी हुई थी,जिसमें प्रदेश में सबसे अधिक गौतमबुद्ध नगर के छात्र गुणा और भाग करने में सक्षम पाए गए थे।


क्या है पहेली बोर्ड
पहेली बोर्ड एक तरह का लकड़ी का खिलौना होता है। जिसमें बच्चों को जानवरों, संख्या, आकार, वाहनों और फलों के बारे में सिखाने में मदद मिलती है। यह बच्चों के लिए एक शैक्षिक उपकरण है। जो हाथ-आंख समन्वय, ठीक मोटर कौशल और समस्या को सुलझाने के कौशल को बढ़ाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed