{"_id":"6899ee402d4b325db20d605d","slug":"students-showed-enthusiasm-in-choosing-their-favorite-teacher-noida-news-c-1-gnd1002-3273788-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रिय शिक्षक को चुनने के लिए छात्रों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रिय शिक्षक को चुनने के लिए छात्रों में दिखा उत्साह
विज्ञापन
अमर उजाला शिक्षक सम्मान के तहत सोमवार को जिले के चार स्कूलों में हुआ मतदान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ ग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह के लिए नोएडा के दो और ग्रेटर नोएडा व दादरी के दो स्कूलों में सोमवार को छात्रों ने मतदान किया। अपने प्रिय शिक्षक को चुनने के लिए छात्रों ने वोटिंग की।
नोएडा के सेक्टर-63 छिजारसी स्थित राजकीय हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर मतदान किया। वहीं, सेक्टर-61 के सिटी पब्लिक स्कूल में भी विद्यार्थियों अपने लोकप्रिय शिक्षकों को वोट दिया। ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-11 में स्थित उमा पब्लिक स्कूल में छात्रों ने मतदान करके सेल्फी खिंचवाई। वहीं दादरी स्थित शैफाली पब्लिक स्कूल में भी मतदान को लेकर छात्रों में उत्साह दिखाई दिया।
चारों स्कूलों में छात्रों ने करीब 15 से 20 मिनट लाइन में इंतजार करने के बाद मतदान किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की पहल के कारण उन्हें मतदान करने का भी मौका मिल गया है। छिजारसी स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. रेखा कनौजिया ने बताया कि अमर उजाला की पहल से शिक्षकों में बेहतर काम करने का उत्साह बना हुआ है। उमा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन लोकतंत्र के मूल्यों को जिंदा रखते हैं।
विज्ञापन
वहीं शैफाली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य शिल्पा सिंह ने कहा कि मतदान को लेकर छात्रों में कई दिनों से उत्साह था। मतदान की जानकारी होने पर सभी छात्र स्कूल में उपस्थित भी रहे। छात्रों ने कहा कि उन्हें मतदान करके अपने मत का उपयोग कर लिया है। अब शिक्षक दिवस के मौके पर अपने प्रिय शिक्षक को सम्मान पाते देखना चाहते हैं।
वोट देकर बोले विद्यार्थी
अपने प्रिय शिक्षकों को चुनने के लिए वोटिंग करके खुशी हुई। इससे हमें भी बेहतर करने की प्रेरणा मिल रही है। - प्रियंका, सिटी पब्लिक स्कूल
मैने अपने पसंदीदा शिक्षक को वोट किया है। मुझे यकीन है उन्हें ही सम्मानित किया जाएगा। - रविना, राजकीय हाईस्कूल छिजारसी
अपने प्रिय शिक्षक को चुनने का पहली बार मौैका मिला। मतदान की प्रकिया काफी सरल रही। - मोहिनी चौधरी,उमा पब्लिक स्कूल
स्याही लगने के बाद मैंने सेल्फी खिंचवाई। घर में सबको स्याही का निशान दिखाऊंगी। - मुस्कान, शैफाली पब्लिक स्कूल