फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students participated in Saksham Exam

सक्षम परीक्षा में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

Fri, 28 Feb 2020 10:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
Students participated in Saksham Exam
फिरोजपुर झिरका। खंड के 36 स्कूलों में शुक्रवार को सक्षम परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें प्राइमरी के 2010 और मिडिल स्कूल के 2280 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी वजीर चन्द मजोका ने बताया कि सक्षम परीक्षा शुक्रवार से शुरू की गई है। इसमें खंड के 17 प्राइमरी तथा 19 मिडिल स्कूलों को शामिल किया गया है। तीसरी से आठवीं कक्षा के कुल 4290 बच्चे परीक्षा देंगे। मजोका ने बताया कि प्राइमरी के बच्चों को हिंदी गणित, ईवीएस की परीक्षा ली गई है। इस परीक्षा को नकल रहित बनाने के लिए दूसरे विभागों के 10 अधिकारियों को परीक्षा ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

मजोका ने कहा कि इस बार हर हालत में खंड को सक्षम बनाने के लिए सभी अध्यापक दिन रात मेहनत करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा विभाग में तैनात अधिकारी भी मार्गदर्शन दे रहे हैं। इसलिए इस बार हर अध्यापक के सामने खंड को सक्षम बनाने की चुनौती है। शनिवार को भी इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, उन्होंने बच्चों से अपील की कि मेहनत करें और अच्छा प्रदर्शन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed