फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students of council schools of the state will read the story of the district in the UP special book

UP: रावण की जन्मभूमि से लेकर नोएडा एयरपोर्ट को जानेंगे प्रदेश के छात्र, यूपी स्पेशल में पढ़ेंगे जनपद की गाथा

Sun, 16 Mar 2025 03:58 PM IST
विजय पुंडीर अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 16 Mar 2025 03:58 PM IST
सार

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के नोडल अधिकारी राजेश खन्ना ने बताया, नए सत्र से छात्रों को यूपी स्पेशल किताब पढ़ने के लिए मिलने वाली है। इसमें प्रदेश के हर जनपद की पौराणिक से लेकर आधुनिकता के बारे में जानकारी होगी।

विज्ञापन
Students of council schools of the state will read the story of the district in the UP special book
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र नए सत्र से प्रदेश के हर जिले की खासियत पढ़ेंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पुस्तकों में नए सत्र से परिवर्तन किया गया है। तीसरी और छठवीं कक्षा की किताबों में यह परिवर्तन उत्तर प्रदेश से संबंधित है। इसमें यूपी स्पेशल जोड़ा जा रहा है। जनपद की खासियत रावण की जन्मभूमि से लेकर द्रोणाचार्य और नोएडा एयरपोर्ट के बारे में प्रदेश के छात्र जान सकेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान से लेकर प्राचीन इतिहास, धर्म संस्कृति से जुड़े स्थल, वैज्ञानिक योगदान, भूगोल, जनसंख्या समेत पढ़ाया जाएगा। जनपद में 10 विशेषज्ञों की टीम बनाई गई थी, जिन्होंने जनपद के सभी बिंदु भेज दिए हैं।

विज्ञापन


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के नोडल अधिकारी राजेश खन्ना ने बताया, नए सत्र से छात्रों को यूपी स्पेशल किताब पढ़ने के लिए मिलने वाली है। इसमें प्रदेश के हर जनपद की पौराणिक से लेकर आधुनिकता के बारे में जानकारी होगी। इसके माध्यम से उत्तर प्रदेश के बारे में प्रचुर जानकारी देकर छात्रों को प्रदेश की जानकारी से समृद्ध करना है। अंग्रेजी विषय की पुस्तक में परिवर्तन को लेकर आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान में कार्यशाला भी आयोजित की गई थी। 2019 के सत्र में उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकों का चलन शुरू कर दिया गया था। कक्षा एक व दो के छात्र भी परिषदीय स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद को भेजी गई जानकारी
जिले की स्थापना से लेकर यमुना के किनारे बसे दनकौर कस्बे की धार्मिक व ऐतिहासिक धरोहर के बारे में जानकारी राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद को भेजी गई है। महाभारत के प्रमुख चरित्र पांडवों और कौरवों के गुरु द्रोणाचार्य की कर्मस्थली दनकौर प्राचीन ऐतिहासिक नगरी है। पुरातत्व विभाग ने वर्ष 2023 में प्राचीन मंदिर व तालाब को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया था। नौ दशकों से प्रतिवर्ष श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर दनकौर में प्रसिद्ध द्रोण मेला आयोजित किया जाता है। दनकौर के पास ही मुंहफाड़ गांव में अश्वत्थामा का मंदिर भी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि रात में आज भी अश्वत्थामा विचरण करते हैं। जेवर ब्लॉक में बलदाऊ जी का भी मंदिर है, दूर-दूर से यहां श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। गौतमबुद्ध नगर के बिसरख गांव में रावण का मंदिर है, जो कि रावण की जन्मस्थली (ननिहाल) मानी जाती है। 1857 की क्रांति में दादरी के राजा राव उमरावसिंह ने अंग्रेजों के दांत खट्टे किए थे। जेवर ब्लॉक में एशिया का सबसे बड़ा नोएडा एयरपोर्ट भी बन रहा है। इसके साथ ही खेल जगत की जानकारी भी छात्र पढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होने जा रहे परिवर्तन
उन्होंने बताया कि इस वर्ष तीसरी और छठवीं कक्षा की पुस्तकों में बदलाव किया जा रहा है। हिंदी, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान की पुस्तकों में बदलाव करके अगले सत्र से इनको लागू कर दिया जाएगा। कक्षा तीन और छठवीं कक्षा में बच्चों की समझ के अनुसार पुस्तकों में बदलाव के लिए उत्तर प्रदेश के महापुरुष, क्रांतिकारी, प्रमुख मेले, तीर्थस्थान, पक्षी विहार, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्रियों का क्रम, इतिहास और जनसंख्या आदि से संबंधित तथ्य जोड़े जा रहे हैं। इन तथ्यों को समायोजित करने के लिए संदीप कुमार,भोला कुमार, भूपेंद्र सिंह,रश्मि त्रिपाठी, रितु रतन, अर्चना पांडे, ऋतुता, कंचन बाला,सविता और मुदिता ने सहयोग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed