{"_id":"64fc781c9b7774e293007a06","slug":"students-of-class-10th-and-12th-should-prepare-with-additional-practice-papers-noida-news-c-340-1-del1011-24162-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दसवीं व बारहवीं के छात्र अतिरिक्त प्रैक्टिस पेपर से करें तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दसवीं व बारहवीं के छात्र अतिरिक्त प्रैक्टिस पेपर से करें तैयारी
विज्ञापन
-सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर प्रैक्टिस पेपर जारी किए
-यह अभ्यास पेपर कक्षाओं के संपूर्ण पाठ्यक्रम पर हैं आधारित
-सत्र की शुरुआत सेे पहले ही जारी कर चुका है सैंपल पेपर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं व बारहवीं परीक्षा की तैयारी शुरु कर दी है। अगले साल फरवरी से शुरु होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से हो सके इसके लिए बोर्ड ने अतिरिक्त अभ्यास पेपर जारी किए हैं। इसमें पचास फीसदी कंपीटेंसी(योग्यता आधारित) प्रश्न भी शामिल है। यह पेपर कक्षाओं के संपूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन्हें डाउनलोड कर अभ्यास कर सकते हैं।
सीबीएसई ने बारहवीं के बॉयोलॉजी, बिजनेस स्टडी, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स,अंग्रेजी कोर, भूगोल, इतिहास, गणित, व फिजिक्स विषयों व दसवीं के साइंस, गणित, हिंदी ए, व राजनीति विज्ञान के अतिरिक्त अभ्यास पेपर जारी किए हैं। इसके साथ ही मार्किंग स्कीम भी जारी की गई है। छात्र इन अभ्यास पेपर के माध्यम से अतिरिक्त तैयारी कर सकते हैं। बोर्ड का कहना है कि परीक्षाओं से काफी पहले यह अतिरिक्त प्रश्न इसलिए जारी किए गए हैं ताकि छात्रों की परीक्षा की तैयारी बेहतर हो सके। उन्हें और तैयारी के लिए समय भी मिल जाए। मार्च-अप्रैल में बोर्ड ने नए शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए विषयों के अनुसार सैंपल पेपर भी जारी कर दिए थे। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा की मार्किंग स्कीम भी जारी की गई थी।
अतिरिक्त अभ्यास प्रश्नों में लघु, दीर्घ, और अन्य प्रश्न शामिल हैं। इन्हें विभिन्न सेक्शन में समेटा गया है। छात्र इन्हें डाउनलोड कर तैयारी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। बोर्ड का कहना है कि शिक्षक भी इनका इस्तेमाल छात्र का परीक्षा के लिए अभ्यास कराने के लिए कर सकते हैं। इनके माध्यम से तैयारी कराने में छात्रों को यह पता चल जाएगा कि उन्हें बोर्ड परीक्षा का तैयारी कैसे करनी है। इसके साथ ही समय प्रबंध करने में भी आसानी होगी।