फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students learn techniques for research data analysis

Noida News: छात्रों ने शोध डेटा विश्लेषण की तकनीक सीखी

Sat, 06 Jun 2026 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Students learn techniques for research data analysis
फोटो
विज्ञापन

छात्रों ने शोध डेटा विश्लेषण की तकनीक सीखी
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से रिसर्च प्रोजेक्ट की मौखिक परीक्षा को लेकर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें शोध डेटा विश्लेषण के लिए अर्थमितीय तकनीकें भी सीखाई गईं। कार्यक्रम में बाह्य परीक्षक के रूप में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की प्रो. सईदा खातून उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत शोध कार्यों का मूल्यांकन करते हुए शोध पद्धति, डेटा विश्लेषण और अर्थमितीय तकनीकों के बारे में बताया। इसमें 12 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और सामाजिक व आर्थिक विषयों पर किए गए अपने शोध भी प्रस्तुत किए। प्रो. खातून ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. मोनिका सिंह, समाजशास्त्र विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो.अनीता मिश्रा भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समन्वयन प्रो. शैली श्रीवास्तव, डॉ. प्रिया सिंह और डॉ. अपर्णा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed