फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students jammed on transfer of teacher

अध्यापक के तबादले पर छात्राओं ने लगाया जाम

Fri, 24 Dec 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Students jammed on transfer of teacher
पिनगवां। अंग्रेजी अध्यापक के तबादला होने पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिनगवां की छात्राओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर नगीना-पुन्हाना रोड को जाम कर दिया। जाम करीब एक घंटे तक लगा रहा। जाम की वजह से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वहीं, लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। अध्यापक के तबादले को लेकर छात्राओं का गुस्सा सातवें आसमान पर था। जाम की सूचना पाकर पिनगवां थाने से पुलिसकर्मी और खंड शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन छात्राओं ने बिना उच्च अधिकारियों से बात किए जाम खोलने से मना कर दिया। आखिरकार पुन्हाना की एसडीएम मनीषा शर्मा पहुंची। एसडीएम ने काफी देर छात्राओं से बात की और उनको समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

छात्राओं और ग्रामीणों का कहना है कि पहले ही पिनगवां स्कूल में अध्यापकाें की भारी कमी हैं। ऐसे में अंग्रेजी के अध्यापक के तबादले से उनकी पढ़ाई काफी प्रभावित हो गई है। कुछ समय बाद ही बोर्ड की परीक्षा होने वाली हैं। एसडीएम मनीषा शर्मा ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि उनकी पढ़ाई को खराब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने पुन्हाना के खंड शिक्षा अधिकारी धर्मबीर सिंह से अध्यापकों की पूर्ति करने और अन्य समस्याओं के समाधान करने का आदेश दिया। खंड शिक्षा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि अध्यापक को टीचर लेस स्कूल में स्थानांतरण किया गया है। वहीं, बाद में स्कूल स्टाफ, छात्राओं और गांव के मौजूद लोगों ने बैठक कर निर्णय लिया और एक नए अंग्रेजी के अध्यापक की जल्द नियुक्ति की जाएगी ताकि बच्चों की पढ़ाई पर विशेष प्रभाव ने पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed