फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students from UK Hindi Samiti visited Amar Ujala Noida office to learn nuances of newspaper

नोएडा में यूके हिंदी समिति के छात्र: खबरों के चयन से अखबार छपने तक समझी प्रक्रिया, हिंदी कविताओं से जीता दिल

Thu, 03 Sep 2026 02:04 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 03 Sep 2026 02:04 PM IST
सार

भारत दौरे पर आए यूके हिंदी समिति के सदस्यों और विद्यार्थियों ने अमर उजाला कार्यालय नोएडा का भ्रमण किया। छात्रों ने समाचार संकलन से अखबार छपने तक की प्रक्रिया समझी। संवाद कार्यक्रम में हिंदी, भारतीय संस्कृति, पत्रकारिता और खानपान से जुड़े अनुभव साझा किए।
 

विज्ञापन
Students from UK Hindi Samiti visited Amar Ujala Noida office to learn nuances of newspaper
नोएडा में यूके हिंदी समिति के छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत दौरे पर आए यूके हिंदी समिति के सदस्यों और विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को अमर उजाला कार्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान आयोजित संवाद कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों ने हिंदी भाषा, भारतीय संस्कृति और अपने अनुभवों को साझा किया। विद्यार्थियों ने हिंदी कविताओं और गीतों की प्रस्तुति देकर भाषा के प्रति अपने लगाव को भी प्रदर्शित किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में छात्रों ने न केवल हिंदी भाषा के महत्व को समझा, बल्कि अखबार तैयार होने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी भी ली। उन्होंने प्रेस का भ्रमण किया और समाचार संकलन से लेकर अखबार छपने तक की प्रक्रिया को करीब से देखा। छात्रों ने पत्रकारिता से जुड़े कई सवाल भी पूछे और अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं।

विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षक हरीश पोपटानी, सुरभि बदगमा, अंजना उप्पल, रोहित उप्पल और अशोक मिश्रा के साथ छात्र आर्या उप्पल, इरा शर्मा, आरुषि उप्पल, हेमन्या कामथान, सिमरन खत्री, तविशा वशिष्ठ, स्वास्तिक प्रजापति, अक्षज रावल और पार्थ वशिष्ठ मौजूद रहे। ये सभी छात्र भारतवंशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों का संबंध राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और जम्मू जैसे अलग-अलग राज्यों से है। छात्रों ने हिंदी कविताओं और गीतों की प्रस्तुति भी दी। तविशा ने ‘बड़े अच्छे लगते हैं...’ गीत प्रस्तुत किया। इरा ने ‘हे मेरी जमीन महफूज रहे...’ गीत गाया, जबकि हेमन्या ने यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने के विषय पर कविता सुनाई। कुछ छात्रों ने मैथिलीशरण गुप्त की प्रसिद्ध कविताएं भी सुनाईं।

हिंदी सीखने की दिशा में प्रयास
यूके हिंदी समिति के सदस्यों ने बताया कि वर्ष 2000 के बाद हिंदी सीखने और सिखाने की दिशा में विशेष प्रयास शुरू किए गए हैं। इन बच्चों को शनिवार और रविवार को हिंदी भाषा सिखाई जाती है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भारत भ्रमण का अवसर मिलता है।

खबरों के चयन पर पूछे सवाल
विद्यार्थियों ने ब्रिटेन और भारत के अखबारों की कार्यप्रणाली में अंतर को भी जाना। उन्होंने पत्रकारों से खबरों के चयन, समय-सीमा और अखबार तैयार करने की प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछे। छात्रों ने कहा कि अमर उजाला आकर उन्हें पत्रकारिता की दुनिया को समझने का नया अनुभव मिला।

भारतीय व्यंजनों का भी लिया स्वाद
विद्यार्थियों ने भारत के खानपान की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय व्यंजन ब्रिटेन में भी मिलते हैं, लेकिन भारत आकर उन्हें उनके वास्तविक स्वाद और विविधता को समझने का अवसर मिला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed