फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students demonstrated for online studies

ऑनलाइन पढ़ाई के लिए छात्रों ने किया प्रदर्शन

Sat, 08 Jan 2022 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Students demonstrated for online studies
ग्रेटर नोएडा। कोराना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देख नॉलेज पार्क स्थित एजुकेशन हब के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन क्लास और परीक्षाओं की मांग शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह एनआईईटी कॉलेज में छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। नाराज छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, जीएल बजाज कॉलेज के विद्यार्थियों ने निदेशक से मिलकर ऑनलाइन परीक्षाएं कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे एनआईईटी कॉलेज के छात्रों ने कहा कि कॉलेज और हॉस्टल में कुछ छात्र बीमार हैं। उन्होंने दावा किया कि कॉलेज में कई छात्र संक्रमित हो गए हैं। जबकि कई में कोरोना के लक्षण हैं। इससे अन्य छात्रों को भी संक्रमण का खतरा है। इसके बावजूद कालेज प्रबंधन लगातार ऑफलाइन कक्षाएं करा रहा है। छात्रों का कहना है कि कैंपस में तृतीय वर्ष की परीक्षा के साथ ही द्वितीय वर्ष के छात्रों की कक्षाएं भी चल रही हैं। जबकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कराई जानी चाहिए। विद्यार्थियों का आरोप है कि कोविड-19 गाइड लाइन का पालन ठीक से नहीं हो पा रहा है। बहुत से छात्र मास्क का उपयोग भी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

विवि के निर्देश के अनुसार उठाएंगे कदम
एनआईईटी कॉलेज के निदेशक डॉ. विनोद एम कापसे ने कहा कि कॉलेज में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है। शासन और एकेटीयू विश्वविद्यालय की गाइडलाइन के निर्देश पर कक्षाएं चल रही हैं। विश्वविद्यालय के निर्देश के अनुसार ही कक्षाओं को ऑफलाइन या ऑनलाइन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक से मिलकर ऑनलाइन परीक्षाएं कराने की मांग
नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज में छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल कॉलेज निदेशक डॉ. राजीव अग्रवाल से मिला। छात्रों ने बताया कि कॉलेज हॉस्टल में कुछ छात्र बीमार पड़े हैं। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए आने वाली परीक्षाएं ऑनलाइन कराने की मांग की है। वहीं कॉलेज निदेशक ने बताया कि हॉस्टल में अभी तक एक भी छात्र की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। विश्वविद्यालय के निर्देशों पर कॉलेज अमल कर रहा है। 10 जनवरी के बाद से सेशनल परीक्षाएं शुरू होने वाली है। विवि से गाइडलाइन पर ही परीक्षाएं ऑनलाइन या ऑफलाइन कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed