{"_id":"65bfe163622d87d1d2038549","slug":"students-create-ruckus-by-bursting-fireworks-on-the-road-traffic-disrupted-noida-news-c-1-lko1064-1378022-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़क पर आतिशबाजी कर छात्रों ने मचाया उत्पात, यातायात हुआ बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़क पर आतिशबाजी कर छात्रों ने मचाया उत्पात, यातायात हुआ बाधित
विज्ञापन
स्कूल में फेयरवेल के बाद छात्रों ने की यह हरकत, वीडियो हो रहा वायरल
- 15 मिनट तक बीच सड़क पर लग्जरी कारें खड़ी होने से लगा जाम, दो कारें जब्त
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-50 में रामज्ञा स्कूल में फेयरवेल पार्टी के बाद छात्रों ने सड़क पर आतिशबाजी करते हुए जमकर उत्पात मचाया। करीब 15 मिनट तक अपनी-अपनी लग्जरी गाड़ियां सड़क पर खड़ी यातायात बाधित कर दिया। आतिशबाजी से सड़क पर धुआं धुआं हो गया। इसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। पुलिस ने दो कारों को जब्त कर छात्रों की पहचान करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि इसमें शामिल छात्र नाबालिग हैं।
रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। इसमें कई कारें सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़ी दिखाई दे रही हैं। चारों तरफ जमकर आतिशबाजी हो रही है।इसके कारण यातायात बाधित हो रहा है। अन्य वाहनों का आवागमन बाधित होने से जाम की स्थिति बन गई है। वहां पर छात्र जमकर शोरशराबा और हंगामा कर रहे हैं। इस दौरान कई गाड़ियों के हूटर भी बजाए जा रहे हैं। वायरल वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि यह सेक्टर-50 स्थित रामज्ञा स्कूल के बाहर की है। शनिवार को स्कूल में फेयरवेल पार्टी थी। पार्टी से निकलकर 11वीं व 12वीं के छात्रों ने यह हरकत की। एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया, इस मामले में दो कारों को सीज किया गया है और अन्य कारों के बारे में पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही कार मालिकों के बारे में जानकारी की जा रही है।
पुलिस को पता तक नहीं चला
सेक्टर-50 जैसे पॉश सेक्टर में मुख्य सड़क पर स्कूली छात्रों की ओर से इतना उपद्रव मचाया गया लेकिन पुलिस को पता तक नहीं चला। अलर्ट रहकर पेट्रोलिंग का दावा करने वाली पुलिस इस घटना से अनभिज्ञ रही।