फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students clashed, video of the incident went viral

Noida News: छात्र भिड़े, घटना का वीडियो वायरल

Wed, 01 Oct 2025 10:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
Students clashed, video of the incident went viral
ग्रैटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-1 सोसायटी में छात्रों के बीच विवाद के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक एक छात्र को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीट रहे हैं। घटना सोमवार रात की है। मारपीट में शामिल तीन लड़के सोसाइटी के निवासी बताए गए हैं, जबकि तीन अन्य युवकों को बाहर से बुलाया गया था। हालांकि विवाद किस बात को लेकर हुआ यह साफ नहीं हो पाया है। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। कोतवाली बिसरख प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed