फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students are the biggest fortune makers in the country: CMRekha Gupta was the chief guest at the foundation day function of Shaheed Sukhdev College

छात्र ही देश के सबसे बड़े भाग्यविधाता : सीएम

Sat, 02 Aug 2025 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
Students are the biggest fortune makers in the country: CMRekha Gupta was the chief guest at the foundation day function of Shaheed Sukhdev College
शहीद सुखदेव कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रहीं रेखा गुप्ता
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
डीयू के शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज का शनिवार को 39वां स्थापना दिवस मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नए विद्यार्थियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के भविष्य को गढ़ने का सबसे बड़ा केंद्र हमारे कॉलेज हैं। छात्र ही देश के सबसे बड़े भाग्यविधाता हैं।



उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि 140 करोड़ लोगों में से हर व्यक्ति अगर देश के लिए एक छोटा सा काम भी कर ले तो भारत को विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश बनने से कोई नहीं रोक सकता। कॉलेज की पढ़ाई सिर्फ डिग्री लेने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने विचार, ऊर्जा और सहभागिता के माध्यम से देश की राजनीति व नीति-निर्माण प्रक्रिया का हिस्सा बनें। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे दिल्ली सरकार के स्कूलों से जुड़ें और वंचित बच्चों के साथ संवाद करें। जब ये छात्र झुग्गियों के बच्चों से जुड़ेंगे तो उन्हें एक विजन, प्रेरणा मिलेगी। हम सब मिलकर तभी आगे बढ़ सकते हैं जब हम अपने पीछे वालों का हाथ पकड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed