{"_id":"60159f918ebc3e324f3c1a11","slug":"student-sucide-grnoida-news-noi5628111193","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों की डांट से नाराज होकर छात्रा ने दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों की डांट से नाराज होकर छात्रा ने दी थी जान
विज्ञापन
जेवर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी परिजनों को नाबालिग बेटी के प्रेम प्रसंग की भनक लगी तो उन्होंने विरोध किया। प्रेमी से फोन पर बात कर रही बेटी को डांट लगा दी। इस पर 12वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। परिजन ने उसके शव को पुआल मेें छुपा दिया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने छात्रा के माता-पिता और ताऊ व अज्ञात के खिलाफ शव छिपाने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा प्रिजर्व किया गया है।
पुलिस के मुताबिक गांव निवासी 17 साल की छात्रा का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन इस बात से नाखुश थे। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को छात्रा ने अपने प्रेमी से फोन पर बात की थी। इसी बात को लेकर उसके माता-पिता और ताऊ ने छात्रा को डांट दिया था। इससे नाराज छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दी, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए छात्रा के शव को गांव के बाहर पुआल में छिपा दिया था। रन्हेरा चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर अजीमुद्धीन की तरफ से छात्रा के माता-पिता, ताऊ के अलावा अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।
शुरुआती जांच में झूठी आन के लिए हत्या की जानकारी मिली थी। वहीं परिजनों ने आत्महत्या की बात कही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है, मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच में डांट से नाराज छात्रा के खुदकुशी करने और परिजनों के शव छुपाने की बात सामने आई है। परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
- राजेश कुमार सिंह, डीसीपी