फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Student's body found in farm near Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक खेत में मिला छात्र का शव

Wed, 24 Mar 2021 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Student's body found in farm near Yamuna Expressway
दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के नजदीक खेत में मंगलवार को सड़ी गली अवस्था एक छात्र का शव मिला है। शव के नजदीक से जहर की दो पुड़िया और कॉलेज बैग बरामद हुआ हैं। बैग में मिले दस्तावेज के आधार पर मृतक की पहचान जिला शामली के सुन्ना गांव निवासी हिमांशु (26) के रूप में हुई। हाल में वह परिवार के साथ बसंत विहार दिल्ली में रह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हिमांशु ने दनकौर क्षेत्र स्थित एक डिग्री कॉलेज से बीए की पढ़ाई की थी। 17 मार्च को वह कुछ जरूरी दस्तावेज लेने दिल्ली से दनकौर स्थित कॉलेज आया था। घर नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने 18 मार्च को बसंत विहार कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 19 मार्च को हिमांशु का भाई उसे तलाशते हुए दनकौर कोतवाली भी पहुंचा था, हालांकि उसने कोई तहरीर नहीं दी थी। वहीं मंगलवार सुबह दनकौर निवासी एक किसान यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के नजदीक अपने खेत पर चारा काटने पहुंचा। किसान ने अपने खेत में सड़ी गली अवस्था में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार शव के नजदीक एक मोबाइल, काले रंग का बैग और जहर की दो पुड़िया मिलीं। बैग में मिले दस्तावेज से मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडे का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed