फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Student injured in fight dies in hospital

Noida News: झगड़े में घायल छात्र ने अस्पताल में तोड़ा दम

Sun, 24 Dec 2023 08:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 08:31 PM IST
विज्ञापन
Student injured in fight dies in hospital
भजनपुरा में 15 दिसंबर को 12वीं के छात्रों में हुआ था झगड़ा
विज्ञापन

आठ-दस लड़कों ने कर दी थी 17 साल के तनुष की पिटाई
सिर व शरीर के दूसरे हिस्सों में लगी थी चोट, दो छात्र पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भजनपुरा में आठ दिन पहले हुए झगड़े में घायल तनुष (17) की तबीयत शनिवार तड़के अचानक बिगड़ गई। अचेतावस्था में उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रात को ही उसकी मौत हो गई। तनुष 12वीं कक्षा का छात्र था। 15 दिसंबर को स्कूल के आठ-दस छात्रों ने उसकी पिटाई कर दी थी। उसके सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों में चोट लगी थी। उस समय प्राथमिक उपचार के बाद तनुष घर आ गया था। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद मारपीट और गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने दो छात्रों को हिरासत में लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, तनुष परिवार के साथ गली नंबर-4, भजनपुरा में रहता था। परिवार में पिता जितेंद्र, मां उमा व बड़ी बहन है। जितेंद्र निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। तनुष भजनपुराक के जन कल्याण स्कूल में पढ़ता था। जितेंद्र ने बताया कि 12 दिसंबर को तनुष की स्कूल के कुछ लड़कों से बहस हो गई थी। उस समय मामला शांत हो गया था। 15 दिसंबर को तनुष स्कूल गया था। इस बीच शाम को छुट्टी के समय वह दोस्तों के साथ पैदल घर लौट रहा था। तनुष डी-ब्लॉक, गली नंबर-20 में पहुंचा तो स्कूल के ही छात्रों ने उसे घेर लिया और लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह तनुष घर पहुंचा। परिजन उसे पास के डॉक्टर के पास ले गए। मामला छात्रों से जुड़ा था, इसलिए परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की। इस दौरान शनिवार सुबह करीब 6 बजे अचानक तनुष बेहोश हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां उसकी हालत गंभीर होने का पता चला। डॉक्टरों ने आशंका जताई कि सिर में गंभीर चोट लगी है, जिससे उसकी यह हालत हुई है। बाद में उसे आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रात करीब 10:30 बजे उसकी मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed