फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Student dies due to drowning in pit filled water

गड्ढे में भरे पानी में डूबने से छात्र की मौत

Mon, 24 Aug 2020 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Student dies due to drowning in pit filled water
गोपाल। (फाइल फोटो) - फोटो : Grnoida
गड्ढे में भरे पानी में डूबने से छात्र की मौत
विज्ञापन

रबूपुरा। यमुना प्राधिकरण अधिसूचित क्षेत्र में गड्ढे में भरे पानी में डूबने से रविवार को नौंवी कक्षा के छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं अधिसूचित क्षेत्र में गड्ढा खोदे जाने से ग्रामीणों में रोष है।

जानकारी के अनुसार रौनीजा गांव निवासी बीरेंद्र का 14 वर्षीय पुत्र गोपाल नौवीं कक्षा का छात्र था। रविवार दोपहर करीब 2 बजे गांव के अन्य बच्चों के साथ गांव के पास स्थित यमुना प्राधिकरण अधिसूचित भूमि पर खेल रहा था। तभी गोपाल वहां बने गहरे गड्ढे में गिर गया। गड्ढे में बारिश का पानी भरा होने की वजह से गहराई का अंदाजा नहीं था। साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने उसे बचाने के लिए काफी प्रयास किए, शोर भी मचाया, लेकिन गोपाल को बाहर नहीं निकाल सके। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गोपाल को बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि उक्त भूमि यमुना विकास प्राधिकरण अधिसूचित है। खनन माफिया द्वारा मिट्टी खोदे जाने की वजह से गहरे गड्ढे बन गए हैं। उनमें बारिश का पानी जमा हो गया है। वहीं प्राधिकरण का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed