{"_id":"655da3d014fa31337902f0f3","slug":"student-commits-suicide-by-hanging-after-mother-scolds-him-for-studies-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की डांट नहीं हुई बर्दाश्त: छात्रा को पढ़ाई के लिए कहा कर ली आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की डांट नहीं हुई बर्दाश्त: छात्रा को पढ़ाई के लिए कहा कर ली आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव
Wed, 22 Nov 2023 12:16 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:16 PM IST
सार
दादरी के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के महावड गांव के पास डिफेंस मेगा सिटी कॉलोनी में इंटरमीडिएट की छात्रा को माता द्वारा पढ़ाई के लिए डांट दिया। डांटने को लेकर नाराज छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दादरी के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के महावड गांव के पास डिफेंस मेगा सिटी कॉलोनी में इंटरमीडिएट की छात्रा को माता द्वारा पढ़ाई के लिए डांट दिया। डांटने को लेकर नाराज छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि महावड गांव के पास डिफेंस मेगा सिटी कॉलोनी बसी है। कॉलोनी में अन्य जनपद से आकर एक परिवार रहता है। मंगलवार की शाम को इंटरमीडिएट की छात्रा को उनकी माता लक्ष्मी देवी ने पढ़ाई को लेकर डांट लगा दी। डांट लगने से नाराज छात्रा अपने कमरे में चली गई और शांत होकर बैठ गई। रात्रि में छात्रा ने पंखे पर फंदा लगाकर लगा लिया। जब सुबह के समय परिजनों ने देखा की छात्रा का कमरा नहीं खुला है। तो विंडो से देखा कि छात्रा पंखे पर लटकी है। शोर मचा दिया शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छात्रा को फंदे से उतार लिया। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन