Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A Gurbani gathering will be held at Noida Stadium

Noida News: नोएडा स्टेडियम में सजेगा गुरबाणी का दरबार

Wed, 25 Nov 2026 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
A Gurbani gathering will be held at Noida Stadium
नोएडा (संवाद)। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 28 और 29 नवंबर को सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागम होगा। इसके लिए स्टेडियम के मैदान में पंडाल तैयार किया जा रहा है। समागम में शहर के विभिन्न गुरुद्वारों की संगत, ग्रंथी, हजूरी रागी, रागी जत्थे और पंजाबी समाज के लोग शामिल होंगे। दोनों दिन शाम छह बजे से रात 10 बजे तक धार्मिक कार्यक्रम होंगे। पटियाला से भाई रणजीत सिंह खालसा ढडरियांवाले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समागम में गुरबाणी कीर्तन, शबद कीर्तन, भजन और अरदास होगी। इसके साथ ही गुरु की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला जाएगा। दोनों दिन संगत के लिए लंगर की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन

आयोजक सरबत दा भला समिति के संयोजक रणधीर सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मंगलवार को मनाया गया था। इस दिन शहर के अलग-अलग गुरुद्वारों में कार्यक्रम आयोजित हुए थे। इसके चलते संगत विभिन्न स्थानों पर जाकर अरदास में शामिल हुई। सभी गुरुद्वारों की संगत को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से विशेष समागम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed