फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   student beaten in school

Noida News: इंटर कॉलेज में घुसकर छात्र पर हमला, हालत गंभीर

Fri, 12 Sep 2025 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
student beaten in school
रबूपुरा (संवाद)। कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज में दो छात्रों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद एक छात्र के परिजनों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर काॅलेज परिसर में घुसकर दूसरे छात्र पर हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।कस्बा स्थित इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच शुक्रवार की सुबह मामूली कहासुनी हो गई थी। जिसकी सूचना ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव चौकी निवासी छात्र ने अपने परिजनों को दी। उक्त छात्र के दर्जनों परिजन अपने अन्य साथियों के साथ कॉलेज में पहुंचे। जब तक प्रबंधन इस मामले को समझते तो दूसरे पक्ष के युवकों ने मुरादगढ़ी के छात्र पर कुर्सियां और डंडों से हमला कर दिया। हमले में गांव मुरादगढ़ी निवासी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर घायल छात्र के परिजन भी कॉलेज पहुंच गए और दोनों ओर से माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामला बढ़ता देख स्कूल प्रबंधन ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed